उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया था. दरअसल, सरयू नदी में नहाने के दौरान में एक 30 साल के व्यक्ति का मगरमच्छ ने शिकार बना लिया है. मामला गोंडा के थाना बेगमगंज का बताया जा रहा है. मृत व्यक्ति की पहचान दीपक के रुप में की गई है.
सास का अंतिम संस्कार करने गया
जानकारी के अनुसार, दीपक अपने परिवार के साथ में सरयू नदी में अपनी सास का अंतिम संस्कार करने गया था. तभी अचानक से मगरमच्छ वहां आया और दीपक को नदी में खींचकर लेकर चला गया. मौके पर मौजूद लोगों में चीखपुकार मच गई. 20 मई की सुबह 12 बजे के करीब में सोनौली मोहम्मदपुर उदयभान पाही के पास में यह हादसा हुआ है.
क्षत-विक्षत अवस्था में निकाला
दीपक की शादी सिम्मा परी चौक ग्रेटर नोएडा के रहने वाले लालचंद शर्मा की बेटी के संग में हुई थी. 7 साल पहले दोनों की शादी हुई. दीपक की एक 4 साल की मासूम बेटी भी है. पूरा परिवार 20 मई को सास उर्मिला देवी के दाह संस्कार के लिए गया हुआ था. तभी अचानक से एक मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई है. कई घंटों की मशक्कत के बाद में टीमों ने दीपक के शव को क्षत-विक्षत अवस्था में निकाला है.
इससे पहले भी आए ऐसे मामले सामने
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची. प्रभारी निरीक्षक चंदन कुमार जानकारी दी कि स्थानीय गोताखोरों के हेल्प से दीपक का शव बरामद किया गया है. घटना स्थल से करीब 2.50 किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ है. हालांकि, यह पहली बार नहीं हैं कि ऐसी घटना सामने आई है. इससे पहले भी सरयू नदी से ऐसे मामले सामने आए है.
ये भी पढे़ं: कुलगाम में बड़ा एक्शन! आतंकियों का मददगार गिरफ्तार; हैंड ग्रेनेड और आतंकी पोस्टर बरामद
