उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर नमाज को लेकर सख्ती अपनाई है. उन्होंने कहा कि सड़कों पर नमाज पढ़ने की परमिशन नहीं दी जाएगी, सड़कें आम जनता की आवाजाही के लिए हैं.

नमाज को लेकर सख्त पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लगातार अपने फैसलों के कारण चर्चा में रह रहे हैं. अब एक बार फिर उन्होंने सख्त रुख अपनाया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य में सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर सख्ती अपनाई है. उन्होंने इस दौरान साफ कहा है कि उत्तराखंड में सार्वजनिक सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के कारण बाधित करने की परमिशन किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी.
कानून व्यवस्था से ऊपर कोई भी नहीं
इस दौरान सीएम धामी ने साफ कहा है कि सभी की आस्था का सम्मान है, लेकिन कोई भी कानून व्यवस्था से ऊपर नहीं हो सकता है. सीएम धामी ने कहा कि इस समय राज्य में चारधाम यात्रा चल रही है और लाखों लोग उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. इस दौरान राज्य में शांत माहौल और व्यवस्थित अनुशासन बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सड़कें आम जनता के आने-जाने के लिए बनाई गई हैं.
निर्धारित जगहों पर पढ़ी जाए नमाज
सीएम धामी का साफ कहना है कि सड़कों को प्रदर्शन का माध्यम नहीं बनने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि नमाज को मस्जिदों, ईदगाहों और निर्धारित की गई जगहों पर पढ़ा जाना चाहिए. सड़कों को बाधित करके लोगों को परेशानी में डालना किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ लोग वोट बैंक के लिए सड़कों पर नमाज का समर्थन कर रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड सरकार की नीति पूरी तरह से साफ है.
अराजकता फैलाने वाले के खिलाफ होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ वॉर्निंग देते हुए कहा है कि सार्वजनिक सड़कों पर अराजकता फैलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उनका साफ कहना है कि सड़कों को धार्मिक गतिविधियों के कारण बाधित करने की परमिशन किसी भी स्थिति में नहीं दी जाएगी और अगर कोई सड़कों को बाधित करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ें- चंद्रपुर में बाघ का खूनी आतंक! जंगल में गई महिलाओं पर हमला; 4 की मौत
