राजस्थान के भरतपुर जिले में एक लैपर्ड को पीट-पीटकर जान से मार देने का मामला सामने आया हैं. जान से मारने के बाद में कुछ लोगों ने लैपर्ड को अधमरी अवस्था में वन विभाग की टीम के सामने जला दिया था. मामला वैर थाना क्षेत्र के सीतापुर गांव का है. रात के करीब 10 बजे इस वारदात को अंजाम दिया गया था.
बनय सिंह के घर के बाहर जमा
जानकारी के मुताबिक, बनय सिंह नाम के ग्रामीण के घर में देर रात एक लैपर्ड घुस गया था. खूंखार जानवर को देखते ही सभी लोगों की चीख निकल पड़ी थी, जिसके बाद गांव के सभी लोग बनय सिंह के घर के बाहर में जमा हो गए. लैपर्ड की सूचना वैर थाना पुलिस और वन विभाग को भी दी गई.
लैपर्ड के शव को जिंदा जला दिया
वनय सिंह के घर के बाहर सभी गांव वाले घात लगाकर बैठे हुए थे. जैसे ही लैपर्ड बाहर आया. सभी ने तुरंत उस पर हमला कर दिया. कुछ असामाजित तत्व ने उसे इतनी बुरी तरीके से पीटा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई. जान से मारने के साथ-साथ पुलिस और वन विभाग की टीम के सामने ही लैपर्ड के शव को जला दिया. हालांकि, काफी कोशिशों के बाद में वन विभाग की टीम ने लैपर्ड के शव को आग से बाहर निकाला, जिसके बाद शव को भरतपुर में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.
गांव वालों के खिलाफ केस दर्ज
वन विभाग ने गांव वालों के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया है. विभाग ने उन सभी लोगों के खिलाफ में केस दर्ज करवाया, जिन्होंने लेपर्ड को पहले मारा और उसके बाद में उसे जला दिया.
शिकायत होने के बाद में बनय सिंह ने पूछताछ के दौरान बताया कि 15 दिन से पूरे गांव में लेपर्ड ने अपना आतंक बनाया हुआ था. कई जानवरों का उसने शिकार किया था. इसी कारण से घर के बाहर आने के बाद सभी उस पर गुस्से और डर में हमला करने लगे.
ये भी पढ़ें: एक्स बैन होने पर संजय राउत ने BJP पर कसा तंज!, कहा- ऑपरेशन सुंदर करने वाली सरकार कॉकरोच से डर गई?…
