एक मां के लिए उसका बच्चा उसकी जान से भी प्यारा होता है. यह सभी ने सुना हैं. हालांकि, झारखंड की सरायकेला जिले से एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिससे सभी लोग यहीं कहते आए कि यह कलयुगी मां हैं. दरअसल, यहां पर एक मां ने अपने डेढ़ महीने के बच्चे को ट्रेन से फेंककर जान से मार डाला हैं. वहीं, चौंकाने वाली बात तो यह हैं कि महिला ने एक बच्चे को मारने के बाद में अपने 3 वर्षीय बच्चे को भी मारने की कोशिश की थी.
चलती ट्रेन से फेंका
जानकारी के मुताबिक, हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस जब महामली मारक स्टेशन से गुजर रही थी. तभी महिला ने यह कदम उठाया. ट्रेन में सफर कर रहे लोगों ने बताया कि सब कुछ सामान्य था लेकिन अचानक ही महिला बेचैन होने लगी, जिसके बाद उसने अपने गोद में मौजूद डेढ़ महीने के बच्चे को चलती ट्रेन से फेंक दिया. वहां मौजूद सभी लोग पूरी तरीके से सन्न रह गए. हालांकि, यात्रियों की सूझबूझ से दूसरे बच्चे की जान बच गई. लोगों ने बताया कि महिला ने पहले बच्चे को मारने के बाद में अपने 3 साल के बच्चे को भी ट्रेन से फेंकने की कोशिश की. वहां मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और बच्चे की जान को बचा लिया.
घर से भागकर एक दूसरे से की शादी
रेलवे ट्रैक पर मासूम का शव मिला है. यात्रियों ने महिला और उसके पति दोनों को अगले स्टेशन रेलवे सुरक्षा बल के हवाले कर दिया, जिसके बाद सरकारी रेलवे स्टेशन मामले की जांच में जुट गई. पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया हैं कि दोनों ने 4 साल पहले घर से भागकर एक दूसरे से शादी की थी. आरोपी मां की पहचान पश्चिम सिंहभूम के मंझगांव की निवासी मुद्रावती के रुप में की गई है. वहीं, पति की पहचान पश्चिम बंगाल के शाहबुद्दीन के रुप में की गई है. हालांकि, अभी तक महिला के द्वारा किए गए इस कृत्य के पीछे की वजह पता नहीं लग पाई है.
ये भी पढ़ें; वन विभाग और पुलिस के सामने लैपर्ड की हत्या! अधमरी अवस्था में जलाया शव, गांव वालों पर केस दर्ज
