24 मई 2026 को UPSC यानी की संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं होने वाली है. ऐसे में छात्रों को अपने परीक्षा स्थल पर जाने में दिक्कत न हो उसके लिए कई फैसले लिए गए है. बता दें कि DMRC ने UPSC की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़े फैसले लिए गए है, दरअसल, DMRC ने रविवार के दिन में होने वाली परीक्षा के लिए मेट्रो का संचालन रोजाना के समय से एक घंटे पहले शुरू करने की घोषणा की है.
UPSC छात्रों के लिए क्या सेवाएं शुरू की गई?
मैजेंटा लाइन पर कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से बॉटनिकल गार्डन की मेट्रो एक घंटा पहले चलनी शुरू हो जाएगी.
पिंक लाइन यानी मजलिस पार्क से शिव विहार की मेट्रो एक घंटा पहले चलनी शुरू हो जाएगी.
दीपाली चौक से लेकर मजलिस पार्क जाने वाली मेट्रो सेवा एक घंटा पहले चलनी शुरू हो जाएगी.
ढांसा बस स्टैंड से द्वारका तक जाने वाली मेट्रो सुबह 6 बजे यानी की एक घंटा पहले चलनी शुरू हो जाएगी.
हर 15 मिनट पर आएगी मेट्रो ट्रेन
DMRC ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह फैसला लिया है. सुबह 6 बजे से लेकर 7 बजे मेट्रो स्टेशन पर ट्रेनें हर 15 मिनट में आएगी. 7 बजे के बाद में वापस से रोजाना के टाइम टेबल से मेट्रो को चलाया जाएगा. यह उन अभ्यर्थियों के लिए अच्छा है, जिनका सेंटर उनके घर से दूर है.
हालांकि, अन्य सभी रूट पर रोजाना की तरह ही मेट्रो चलेगी. केवल एक दिन के लिए यह सुविधा दी जा रही है. अगले दिन से मेट्रो पहले की तरह चलनी शुरू हो जाएगी.
ये भी पढ़ें: लगातार AC में बैठना बन सकता है बीमारी की वजह: डॉक्टरों ने दी चेतावनी
