छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने 2 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. वहीं एक आरोपी की तलाश अब भी जारी है.

2 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पुलिस ने 2 साल पुराने एक मामले को सुलझाया है. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने 2 साल पुराने एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाया है. मामले की पुलिस जांच में सामने आया है कि पति के अवैध संबंधों के शक के कारण एक महिला ने 22 साल की युवती की हत्या कर दी थी. हत्या करने के बाद उसने शव को प्लास्टिक की बोरी में रखकर नाले के किनारे दफना दिया था.
पुराने मामलों को सुलझाने के लिए चला अभियान
इस मामले में जांच करते हुए पुलिस ने 2 महिला आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस इस मामले में एक और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस के मुताबिक साल 2024 में दंतेवाड़ा में रामदई कश्यप नाम की युवती की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी. जिसके बाद लंबे समय तक कोई सुराग नहीं मिला था. जिसके बाद राने मामलों को सुलझाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया. इसके चलते टीम गठित करके मामले में फिर से जांच शुरू की गई.
पति और मृतका बीच संबंध का था शक
मामले की जांच के दौरान पुलिस ने युवती की कॉल डिटेल खंगाी. जिसमें सामने आया कि युवती का पांडू करटम नाम के व्यक्ति से संपर्क था. पूछताछ के दौरान दोनों के बीच में संबंध होने की बात भी सामने आई. जांच आगे बढ़ी तो तोयलंका गांव की रहने वाली रामबती करटम से पूछताछ के दैरान पूरे मामले का खुलासा हो गया. पूछताछ में सामने आया कि पांडू करटम की पत्नी कमली करटम को उसके पति और रामदई के बीच संबंध होने का शक था.
शक के चलते करवाई हत्या
जांच में सामने आया कि इसी शक के कारण महिला ने रामदई की हत्या की साजिश रची. जिसके बाद उसने अपने पति की पहली पत्नी की बेटी लक्ष्मी नाग को रामदई की रेकी करने भेजा. बेटी ने बताया कि वह सो रही है. जिसके बाद कमली ने अपने रिश्तेदार हुंगाराम को सुपारी देकर दंतेवाड़ा भेजा. जिसके बाद आरोपी वहां पहुंचा और सो रही रामदई का गला दबाकर हत्या कर दी. जिसके बाद आरोपी उसके शव को तोयलंका ले गया और वहां घर के पीछे नाले के पास जमीन खोदकर छिपा दिया.
पुलिस ने बरामद किया मानव कंकाल
पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी कमली करटम की निशानदेही पर प्लास्टिक की बोरी में भरे हुए मानव कंकाल को बरामद कर लिया है. पुलिस ने मुख्य आरोपी कमली करटम और लक्ष्मी नाग को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. वहीं इस मामले में एक आरोपी की तलाश अभी भी जारी है.
यह भी पढ़ें- कोटा में खाकी शर्मसार! पिज्जा देरी से बनने पर सिपाही ने काटा हंगामा; दुकानदार से की मारपीट
