हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव संपन्न हुए है, जिसमें ममता बनर्जी की सालों की सत्ता बीजेपी ने छिन ले है. बीजेपी बंगाल में पहली बार सत्ता में आई है. इस बार का बंगाल चुनाव लोगों के बीच में काफी चर्चा में रहा था. हालांकि, सबसे ज्यादा चुनाव में चर्चा झालमुड़ी की रही थी. बता दें कि बंगाल चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने झाडग्राम में झालमुड़ी खाई थी. बिक्रम कुमार की दुकान उस दिन के बाद काफी चर्चे में रहती है. हालांकि, इसी बीच बिक्रम काफी परेशान दिखाई दिए है.
दुकान को बम से उड़ा दिया जाएगा
जानकारी के मुताबिक, बिक्रम सिंह को कई धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. बिक्रम सिंह ने बताया कि उन्हें धमकी भरे कॉल बांग्लादेश से आ रहे हैं. साथ ही धमकी दी जा रही हैं कि उनकी दुकान को बम से उड़ा दिया जाएगा. एक व्यक्ति ने तो वीडियो कॉल भी किया था, जिसमें बहुत सारे लोग हथियार लेकर बैठे हुए थे.
धमकी आने के कारण वह काफी परेशान हो गए है. उन्हें परिवार और अपनी दुकान दोनों की चिंता है. पूरा परिवार बिहार का मूल निवासी है लेकिन सालों से बंगाल में निवास कर रहा है.
प्रधानमंत्री ने कहा- सब खाता हूं बस दिमाग नहीं
इसके अलावा बिक्रम ने प्रधानमंत्री मोदी के संग में हुआ एक किस्सा भी शेयर किया. दरअसल, दुकान पर झालमुड़ी खाने के लिए आए प्रधानमंत्री ने उनसे कई सवाल पूछे थे. पहले उन्होंने बिक्रम में पढ़ाई के बारे में पूछा, जिसके बाद उन्होंने जबाव दिया कि वह गरीबी के कारण पढ़ नहीं पाए. इसके बाद उनसे कमाई पूछी जो कि 1000 से 1200 रुपये बताई.
इसी बीच दुकानदार ने प्रधानमंत्री ने पूछा कि प्याज खाते हैं, तो प्रधानमंत्री ने कहा कि सब खाता हूं बस दिमाग नहीं. करीब 10 मिनट तक वह वहां रुके और राजनीति से संबंधित कोई बात नहीं की.
ये भी पढ़ें: DMRC ने UPSC छात्रों को दी बड़ी सुविधा, 24 मई को सुबह जल्दी शुरू होगी मेट्रो सेवा
