दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक हिंदू युवती से मुस्लिम लड़के ने पहचान छिपाकर दोस्ती की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती ने बताया कि शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ गैंगरेप और रेप किया गया.

पहचान छिपाकर की दोस्ती
राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. दिल्ली के जामिया नगर इलाके में पुलिस ने एक 23 साल की दलित हिंदू युवती ने आरोपी लगाया है कि एक मुस्लिम युवक ने खुद को हिंदू बताकर उसके साथ दोस्ती की और फिर शादी का झांसा दिया. जिसके बाद उसकी धर्मांतरण करवाकर कई सालों तक उसके साथ रेप किया. पुलिस ने शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई शुरू कर दी.
मुख्य आरोपी पहले से जेल में बंद
इस मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुख्य आरोपी फहीम की मां तस्लीम, उसके पिता खुर्शीद, भाई जैद और मौलवी मोहम्मद खालिद के रूप में की गई है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी फहीम पहले ही किसी मामले को लेकर जेल में बंद है. पुलिस ने बताया कि इस मामले में कुल 6 आरोपी हैं, जिनमें से 2 आरोपी पहले ही जेल में बंद हैं.
साल 2021 में हुई थी मुलाकात
दरअसल, यह मामला साल 2021 में शुरू हुआ था. पीड़िता ने बताया कि इंस्टाग्राम पर उसकी एक युवक से मुलाकात हुई थी. इस दौरान युवक ने अपना नाम साहिल बताया था. युवक ने हिंदू बताकर युवती से बात शुरू की और धीरे-धीरे दोनों के बीच में नजदीकियां बड़ गईं. जिसके बाद आरोपी ने शादी करने का वादा किया और युवती को मिलने के लिए जामिया नगर के हटला हाउस इलाके में बुलाया था.
मिलने के बाद पता लगी सच्चाई
पीड़िता के मुताबिक जब वह वहां पहुंची तो उसे पता लगा कि युवक मुस्लिम है और उसका असली नाम फहीम है. जिसके बाद युवक ने युवती को बंधक बना लिया और उसके साथ गैंगरेप किया. पीड़िता के मुताबिक लगातार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता रहा. शिकायत के मुताबिक युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाया गया. युवती को डराने के लिए जानवरों का खून दिखाया गया और मांस के टुकड़ों को उसके ऊपर डाला गया.
मौलवी ने दिया आरोपियों का साथ
पीड़िता ने बताया कि यह सिलसिला साल 2022 से लगातार चलता रहा. इस दौरान कई बार उसके साथ गैंगरेप और रेप किया गया. आरोप है कि निकाह कराने में एक मौलवी ने आरोपियों का साथ दिया. जिसके बाद युवती ने 13 मई को जामिया नगर थाने में पुलिस से मामले की शिकायत की. पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी और 4 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया.
यह भी पढ़ें- 2 साल बाद खुला कत्ल का राज! दंतेवाड़ा पुलिस ने 2 महिलाओं को किया गिरफ्तार; पति के संबंधों का था शक
