पुलिस कभी टाइम पर नहीं पहुंचती ऐसा तो सब ने सुना होगा. फिल्मों से लेकर हर जगह आपने यह डॉयलॉग जरूर सुना होगा. हाल ही में लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस समय पर तो पहुंची साथ ही महिला की जान को भी बचा लिया. अगर थोड़ी सी भी देर पुलिस को होती तो महिला की जान जा सकती थी. हालांकि, पुलिस की फिल्मी एंट्री की वजह से उसकी जान बच पाई.
दोनों के बीच में विवाद
जानकारी के अनुसार, नागपुर के बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में रहने वाले दंपति ने इंटरकास्ट लव मैरिज की थी. पत्नी का नाम अश्र्लेषा वानखेड़े है. वहीं, पति का नाम ऋषिकेष वानखेड़े हैं. दंपति का एक 6 साल का बेटा भी है. हालांकि, बताया गया कि कुछ दिनों से दोनों के बीच में काफी विवाद चल रहे थे. पति अकसर अपनी पत्नी के चरित्र पर शक किया करता था. एक दिन लेकिन यह विवाद इतना बढ़ जाएगा किसी ने नहीं सोचा था. दरअसल, बुधवार की रात में आरोपी ने फ्लैट का दरवाजा बंद कर लिया और गुस्से में आकर अपनी पत्नी पर हमला कर दिया. महिला की आवाज सुन स्थानीय लोग और पिता ने पुलिस को कॉल किया. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलने का प्रयास किया. हालांकि, आरोपी ने दरवाजा खोलने से मना कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने दरवाजे को तोड़कर फ्लैट में प्रवेश किया. महिला की हालत काफी नाजुक थी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
महिला खतरे से बाहर
डॉक्टरों ने बताया कि महिला के सिर पर गले पर चाकू के वार थे, जिनका ऑपरेशन किया. फिलहाल महिला खतरे से बाहर है. नागपुर पुलिस कमिश्नर ने पुलिसकर्मियों के कार्य की सरहाना की और उन्हें सम्मानित भी किया.
ये भी पढ़ें: लव, धोखा और गैंगरेप! मौलवी समेत 6 आरोपियों ने हिंदू युवती को बनाया शिकार; 4 गिरफ्तार, 2 पहले से जेल में बंद
