झारखंड के गिरिडीह जिले में सदर अस्पताल परिसर के शौचालय में एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया है. जिसके बाद अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों की टीम ने बच्चे को बाथरूम से बाहर निकला और इलाज के लिए भेजा.

नाबालिग ने शौचालय में दिया बच्चे को जन्म
झारखंड के गिरिडीह जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां सदर अस्पताल परिसर में मौजूद एक बाथरूम में एक 14 साल की नाबालिग लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया है. घटना के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया है. जानकारी के मुताबिक घटना के बाद अस्पताल प्रशासन, डॉक्टरों और पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला.
घबराई हुई हालत में निकली बाहर
बताया जा रहा है कि फिलहाल मां और बच्चे दोनों की हालत सामान्य है. शुक्रवार को सदर अस्पताल के वार्ड क्षेत्र के पास में मौजूद बाथरूम से एक नाबालिग लड़की काफी घबराई हुई हालत में बाहर निकलती हुई दिखी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नाबालिग की हालत काफी खराब थी और बाथरूम के अंदर और बाहर खून फैला हुआ था. जिसके बाद लोगों को किसी तरह की अनहोनी होने की आशंका हुई.
बाथरूम के पेन में फंसा था बच्चा
लोगों ने बताया कि नाबालिग अस्पताल से बाहर निकलने की कोशिश करने लगी इसी दौरान वह कुछ दूरी तक चलने के बाद बेहोश होकर गिर गई. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही अस्पताल के प्रशासन को जानकारी दी. जिसके बाद अस्पताल कर्मी और पुलिस मौके पर पहुंच गई. बाथरूम की जांच करने पर नवजात बच्चा शौचालय के पेन में फंसा हुआ था. जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद पुलिस और डॉक्टरों ने नवजात बच्चे को बाहर निकाला.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस घटना के बाद लोगों ने नाबालिग लड़की और नवजात बच्चे को इलाज के लिए तुरंत ही चौताडीह मातृत्व शिशु अस्पताल भेजा. डॉक्टरों के मुताबिक समय रहते दोनों को इलाज मिल गया, जिससे उनकी जान बच गई. फिलहाल दोनों की स्थित सामान्य बताई जा रही है. वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि नाबालिग लड़की अस्पताल तक कैसे पहुंची थी.
यह भी पढ़ें- गुरुग्राम में अचानक ब्लैकआउट! शुक्रवार की रात एक साथ गुल हुई कई सेक्टरों की बत्ती, थम गई रैपिड मेट्रो की रफ्तार
