हरियाणा के नूंह में लुहिंगाकला में मौजूद भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. कार के अंदर व्यक्ति का शव बरामद हुआ है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.

बैंक मैनेजर की संदिग्ध मौत
हरियाणा के नूंह से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. नूंह के लुहिंगाकला में मौजूद भारतीय स्टेट बैंक शाखा के बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने इस मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि बैंक मैनैजर की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है.
खड़ी कार में मिला शव
जानकारी के मुताबिक दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा पुल के नीचे एक कार खड़ी हुई मिली थी. लोगों ने जब काफी देर तक एक जगह पर कार को खड़ा देखा, तो पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और कार की तलाशी शुरू कर दी. इस दौरान कार के अंदर एक व्यक्ति मृत हालत में पड़ा था. जिसके बाद पुलिस ने तुरंत ही शव को कब्जे में ले लिया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
मृतक की पहचान SBI बैंक मैनेजर मनीष के रूप में की गई है. इस घटना के बाद बैंक शाखा के कामकाज भी काफी प्रभावित हुए हैं. पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है. हालांकि पुलिस इस मामले में गहनता के साथ जांच कर रही है. पुलिस जांच रही है कि मृतक कार में कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई है.
परिजनों की दी गई जानकारी
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के पीछे के कारणों का सटीक पचता लग पाए. इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी जानकारी दे दी है. फिलहाल पुलिस लगातार इस मामले को लेकर जांच कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और वह कार तक कैसे पहुंचा था. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में मौसम का यू-टर्न! IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें कल कैसा रहेगा मौसम
