UP Rain Alert Today: यूपी में भीषण गर्मी और लगातार चल रही हीट वेव के बीच अब मौसम बदल गया है. उत्तर भारत में सक्रिय हुए सशक्त पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार से लखनऊ समेत पूरे प्रदेश में दिखाई देने लगा. मौसम विभाग ने हीट वेव का अलर्ट हटाते हुए आंधी-पानी का रेड, आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. यहां जानिए मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी…
आज यूपी का मौसम कैसा रहेगा
उत्तर प्रदेश वालों को गुरुवार को भीषण गर्मी और लू से राहत मिल गई है. गुरुवार को अधिकांश जिलों में तेज आंधी तूफान चलने के साथ बारिश भी हुई. मौसम विभाग ने कई जगहों पर 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले तीन घंटों के अंदर आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग ने एटा, कासगंज, फर्रुखाबाद, बहराइच, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी और बदायूं के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. राजधानी की बात करें तो लखनऊ में तापमान 25 से 33 डिग्री के बीच रह सकता है. यूपी के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं. राज्य के कुछ छिटपुट स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की प्रबल आशंका है. इस दौरान हवा की रफ्तार काफी तेज हो सकती है.
भीषण गर्मी से राहत
उत्तर प्रदेश में 29 मई को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से भीषण गर्मी और लू (Heatwave) से बड़ी राहत मिलने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले तीन दिनों में तेज आंधी, गरज-चमक, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है.
पश्चिमी यूपी में ‘येलो अलर्ट’
यूपी के एक हिस्से में मध्यम दर्जे के तूफान को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक इटावा, फिराजोबाद, आगरा, हरदोई, कन्नौज, बरेली, पीलीभीत, अलीगढ़ समेत कई जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.
कई जिलों में ओलावृष्टि
पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है. पिछले दिनों रिकॉर्ड तोड़ गर्मी (जैसे बांदा में 47.4°C) के बाद, अब तापमान गिरने से लोगों को उमस और लू से राहत मिलेगी.
मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक 31 मई तक कानपुर सहित पूरे प्रदेश में आंधी-पानी का दौर जारी रह सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की भी संभावना है. अगले कुछ दिनों में तापमान में पांच से आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है.
