दिल्ली-NCR में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है. 31 मई तक दिल्ली-NCR में प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है. कई इलाकों में तेज हवाएं और बारिश हो सकती है.

दिल्ली को लेकर मौसम का अलर्ट
भारत के कई इलाकों में इन दिनों मौसम ने अपना अलग मिजाज दिखाया है, जिससे कई इलाकों में बारिश के बाद तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है. इस समय लोग भीषण गर्मी से काफी राहत महसूस कर रहे हैं. आपको बता दें कि मौसम में बदलाव के कारण दिल्ली-NCR में भी तापमान में काफी कमी आई है. अब आने वाले दिनों के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.
लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग ने दिल्ली को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. आपको बता दें कि मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक दिल्ली-NCR में 31 मई तक प्री-मानसून गतिविधियां तेज बनी रहने की संभावना है. बताया जा रहा है कि इस दौरान कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं और बारिश हो सकती है. अब दिल्ली के लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिल सकती है.
आज हो सकती भारी बारिश
बताया जा रहा है कि मौसम का सबसे ज्यादा असर आज यानी 30 मई को दिखाई दे सकता है और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि भी होने की संभावना है. तेज हवाओं और बारिश के कारण दिल्ली-NCR में अगले कुछ दिनों तक गर्मी का असर काफी कम रह सकती है. बताया जा रहा है कि इस दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें- मातम में बदली बकरीद की रात! जहांगीरपुरी में चाकुओं से युवक की हत्या; पुलिस ने हिरासत में लिए 3 नाबालिग
