Ghaziabad murder case:यूपी के गाजियाबाद में हिंदू युवक सूर्या चौहान की 28 मई (बकरीद) की शाम कुछ पूर्व परिचित मुस्लिम दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी. सूर्या अपने दोस्तों के साथ क्षेत्र में घूम रहा था, इसी दौरान उसके ऊपर चाकू से हमला किया गया. घायल को नोएडा के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई है. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.
कभी बकरा हलाल होते देखा है…
गुरुवार को बकरीद के दिन सूर्या पड़ोस में रहने वाले दोस्त विक्की और आयुष के साथ घर के पास घूम रहा था. इस दौरान सूर्या के पास पड़ोस में ही रहने वाले असद ने सूर्या को फोन किया और बकरीद पर मिलने के लिए गली नंबर 2 के पास बुलाया. सूर्या के दोस्त आय़ुष ने कहा कि असद ने कहा कि क्या कभी तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है, वो हमें लेकर गया. वहां असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक समेत अन्य युवकों ने सूर्या को दबोच लिया और उस पर बड़े चाकू से कई वार किए. चाकू से हमला करने के बाद सारे भाग गए. घायल सूर्या को तुरंत नोएडा के सेक्टर-62 स्थित फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुरानी रंजिश वजह
बताया जा रहा है कि करीब 8 महीने पहले दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था. इसी रंजिश को लेकर आरोपी ने हमला कर दिया. बहस के दौरान अशद ने गाली-गलौज करते हुए सूर्या पर अचानक चाकू से कई वार कर दिए, जिनमें सबसे गंभीर चोट पेट में लगी. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मुख्य आरोपी असद अभी भी फरार है.
ये भी पढ़ें: 25 हजार की इनामी देवरिया की पूर्व BSA शालिनी की बढ़ीं मुश्किलें, हाईकोर्ट ने खारिज की अग्रिम जमानत अर्जी
