उत्तर प्रदेश के झांसी में एक व्यक्ति ने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार चलाई और उसे लेकर फरार हो गया. इस घटना के बाद पुलिस मामले में जांच कर रही है और आरोपी की पहचान कर रही है.

टेस्ट ड्राइव के बहाने फरार हुआ युवक
अक्सर किसी कार के शोरूम या दुकान पर जब कोई ग्राहक जाता है तो वह गाड़ी देखता है और भाव-तय करने के बाद टेस्ट ड्राइव मांगता है. यह एक बिल्कुल नॉर्मल का प्रोसेस होता है. इसी प्रोसेस के दौरान झांसी में जो हुआ है, उसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. दरअसल, झांसी में एक युवक गाड़ी के टेस्ट ड्राइव के बहाने लाखों रुपए की XUV कार को लेकर फरार हो गया.
खड़ी गाड़ी को लेकर की पूछताछ
इस पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है. जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना झांसी के सीपी बाजार इलाके की है. यहां नंदनपुरा में दयासागर साहू की सैकेंड हैंड कारों की दुकान पर एक XUV 500 कार बिक्री के लिए खड़ी हुई थी. शुक्रवार को एक व्यक्ति खुद को मध्य प्रदेश के दतिया का बताता है और वहां पहुंचता है. जिसके बाद व्यक्ति ने पूछताछ करके गाड़ी की टेस्ट ड्राइव की बात कही.
पेट्रेल पंप से फरार हुआ आरोपी
इस दौरान सब कुछ सामान्य लग रहा था, जिसके कारण दयासागर साहू ने अपने बेटो को युवक के साथ भेज दिया. व्यक्ति खुद ही गाड़ी चला रहा था और डीजल कम होने की बात कही. जिसके बाद पेट्रोल पंप पर डीलर का बेटा कर्मचारियों के साथ पेट्रोल भरवाने लगा. इसी दौरान व्यक्ति ने कार का एक्सीलेटर दबाया और कार को लेकर फरार हो गया.
पुलिस कर रही मामले की जांच
इस दौरान यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. जिसके बाद तुरंत ही डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई. पीड़ित डीलर का कहना है कि इस घटना से जुड़े हुए कई सीसीटीवी फुटेज मौजूद हैं, जिनमें व्यक्ति का चेहरा साफ तौर पर दिखाई दे रहा है. पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान कर रही है.
यह भी पढे़ं- कर्नाटक में संपत्ति विवाद में खौफनाक वारदात! धारदार हथियार से हमला कर मारी गोली; 6 की मौत
