आध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पुलिस ने एक चोर को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी रात में चोरी करता था और दिन में डिलीवरी बॉय का काम करता था. पुलिस ने पूछताछ के बाद एक ज्वेलरी व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है.

पुलिस ने गिरफ्तार किया चोर
आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले में पुलिस ने एक अनोखा चोर गिरफ्तार किया है. यह चोर दिन में डिलीवरी बॉय का काम करता था और रात होते ही लोगों के घरों में चोरी की घटना को अंजाम देता था. बताया जा रहा है कि पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस मामले में जांच कर रही है.
दिन में डिलीवरी बॉय
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने जिले के रामभद्रपुरम मंडल के रोमपिल्ली गांव के रहने वाले पुव्वला मणिकांत को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है. साथ ही पुलिस ने इस गिरोह से जुड़े एक ज्वेलरी व्यापारी को भी गिरफ्तार कर लिया है. इसी व्यापारी के पास मणिकांत चोरी के माल को बेचता था. जानकारी के मुताबिक मणिकांत एक प्राइवेट ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम करता था.
कई गांवों तक पहुंचाता था सामान
बताया जा रहा है कि आरोपी अपने काम के तहत कई गांवों में ग्राहकों को सामान पहुंचाता था. इसी दौरान उसकी गांव के कुछ घरों पर नजर पड़ी. जिसके बाद वह घरों पर नजर रखने लगा. बताया जा रहा है कि मणिकांत साल 2023 से बंद घरों में चेरी कर रहा था. उसे हाल ही में पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा था. जिसके बाद हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू की गई.
20 तोला सोना बरामद
पूछताछ के दौरान आरोपी ने सच्चाई पुलिस को बता दी. पुलिस ने इस मामले में पूछताछ के बाद बालेश्वर राव नाम के एक सोना व्यापारी को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने दोनों के पास से लगभग 20 तोले सोने के गहने बरामद किए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब जांच तेज कर दी है. पुलिस ने लोगों से भी कहा है कि अगर कोई संदिग्ध तरह से घूमते हुए दिखे तो तुरंत ही लोग पुलिस को जानकारी दें.
यह भी पढ़ें- नदी, कुआं और 2 शव! हजारीबाग में भाई-बहन की रहस्यमयी मौत; जांच के लिए बनी स्पेशल टीम
