महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक पिता द्वारा अपने बच्चे के संग दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पूरा मामला रविवार के दिन पुलिस को बताया गया है. पत्नी की शिकायत के आधार पर सतारा पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है.
जन्मदिन वाले दिन बच्चे ने खोली पिता की पोल
बच्चे ने पूरा मामला मां को तब बताया, जिस दिन उनका जन्मदिन था. बच्चा अपने जन्मदिन वाले दिन भी खुश नहीं दिखाई दे रहा था, जिसके कारण उसकी मां को शक हुआ. मां ने काफी नम्रता से बच्चे के शांत होने और दुखी होने की वजह के बारे में पूछा, जिसके बाद मासूम पूरी तरीके से टूट गया. उसने अपनी मां को अपने पिता द्वारा किए जा रहे दुष्कर्म के बारे में बताया. साथ ही मासूम ने बताया कि पिता उसे किसी को बताने पर छत से फेंक देने की धमकी देते थे. घिनौनी वारदात जनवरी 2025 से फरवरी 2026 तक चली.
बदनामी के डर से महिला शांत
महिला के दिए बयान में और बड़ा खुलासा किया गया है. दरअसल, आरोपी पति अकसर महिला को दारु पीकर गालियां दिया करता था. इसी कारण से वह तंग आकर मायके भी चली गई थी. शिकायत में यह भी सामने आया कि महिला जब परभणी में थी तब उसके साथ पति के पिता और भाई ने दुष्कर्म किया था. शुरूआत में वह बदनामी के डर से चुप थी. हालांकि, बाद में अपने बच्चे के साथ में हुए दुष्कर्म को सुन पूरी तरीके से टूट गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही आरोपी पिता के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की बात की गई है.
ये भी पढ़ें: राजस्थान के 200 गांव अंधेरे में डूब गए! तूफान से 1500 बिजली पोल गिरे; बहाली में लगेगा कितना समय?
