जयपुर में MBBS छात्र ने महिंद्रा थार से एक युवक को टक्कर मार दी. जब यह हादसा हुआ तो गाड़ी बेहद तेज थी. पुलिस ने मामले में जांच करते हुए आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले का CCTV भी सामने आया है.
जयपुर में तेज रफ्तार का कहर
राजस्थान के जयपुर में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर दिखाई दिया है. यहां महिंद्रा थार की टक्कर से एक युवक की मौत का मामला सामने आया है.बताया जा रहा है कि थार चला रहे एक MBBS छात्र ने युवक को टक्कर मारने के बाद काफी दूर तक घसीटा है. इस घटना में युवक की मौके पर मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. अब इस घटना का CCTV फुटेज और वीडियो भी सामने आया है,
परिजन कर रहे मांग
इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हादसे को लेकर काफी गंभीर सवाल उठाए हैं. परिजनों का आरोप है कि दुर्घटना के बाद शव के साथ छेड़छाड़ भी की गई है. परिजनों की मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. परिजनोंने बताया कि CCTV फुटेज और वीडियो में दिखाई दे रहा नजरा इस घटना की गंभीरता को दिखता है. परिजनों की मांग है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
लोगों ने दी पुलिस को सूचना
जानकारी के मुताबिकथार की टक्कर इतनी तेज थी कि युवक गाड़ी के नीचे फंस गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी, जिसके बाद टीम मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है.
पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी
मामले में जांच करते हुए पुलिस ने CCTV फुटेज और दूसरे तकनीकी साक्ष्यों को कब्जे में लेकर आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वाहन चालक से पूछताछ की जा रही है और हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है. वहीं परिजनों का कहना है कि इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाईकी जाए.
ये भी पढ़ें: UP Rain Alert: यूपी में आंधी-तूफान का तांडव! तेज हवाओं के साथ भारी बारिश का अलर्ट; देखें आपके शहर का हाल
