Asim Munir daughter wedding: पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने अपनी तीसरी बेटी माहनुर की शादी अपने ही परिवार के भतीजे अब्दुर रहमान से करवाई, जिसे हाई प्रोफाइल और गुप्त तरीके से रावलपिंडी में आयोजित किया गया है. इस शादी में पाकिस्तान के कई बड़े नेता और करीब 400 मेहमान शामिल हुए.

Asim Munir daughter wedding: पाकिस्तान के आर्मी चीफ फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने हाल ही में अपनी तीसरी बेटी माहनुर की शादी अपने ही परिवार में करवाई है. शादी उनके भतीजे, यानी अपने भाई कासिम मुनीर के बेटे अब्दुर रहमान के साथ हुई है. इस शादी की जानकारी पाकिस्तानी पत्रकारों ने सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स के जरिए साझा की है. शादी रावलपिंडी में हुई और इसे हाई प्रोफाइल माना गया है.
भतीजा अब्दुर रहमान- पाकिस्तान सेना में कैप्टन
शादी का वीडियो साझा करने वाले पत्रकार जाहिद गिश्कोरी ने बताया कि शादी पिछले हफ्ते हुई थी. उन्होंने कहा कि असीम मुनीर की चार बेटियां हैं और इस शादी में उनकी तीसरी बेटी माहनुर के निकाह की रस्में पूरी हुई हैं. भतीजा अब्दुर रहमान पहले पाकिस्तान सेना में कैप्टन थे और अब सिविल सर्विसेज में असिस्टेंट कमिश्नर के पद पर काम कर रहे हैं.
इस शादी में पाकिस्तान के कई बड़े नेता और हस्तियां शामिल हुई है. इनमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ और कई रिटायर्ड जनरल शामिल थे. हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति इस शादी में शामिल नहीं हुए. शादी का आयोजन गुप्त रखा गया था ताकि सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.
सिविल अधिकारियों और करीबी मौजूद

शादी समारोह में लगभग 400 से अधिक मेहमान शामिल हुए थे. पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि शादी का आयोजन सुरक्षित और गंभीर ढंग से किया गया. समारोह में सेना और सिविल अधिकारियों के अलावा परिवार के करीबी सदस्य मौजूद रहे. इस शादी ने पाकिस्तान में चर्चा का विषय बन गई क्योंकि आर्मी चीफ ने अपनी बेटी का निकाह अपने ही परिवार के सदस्य से करवाया है.
इस शादी ने असीम मुनीर और उनके परिवार को एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया. पाकिस्तानी मीडिया ने इसे देश की प्रमुख शादी में से एक बताया है. सुरक्षा कारणों और हाई प्रोफाइल होने के कारण इसे गुप्त रखा गया है. इस शादी की खबर सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुई और पाकिस्तान में इसे खास ध्यान मिला है.
यह भी पढ़ेंं: मुनीर से लिया टक्कर… पाकिस्तान में पूर्व आर्मी अधिकारी आदिल रजा आतंकी घोषित; बोले- मेरे लिए सम्मान की बात
