बता दें कि खान सर और रौशन सर कोचिंग मामला अब राजनीतिक तूल पकड़ते जा रहा है. सोशल मीडिया से लेकर सभी बड़े चैनलों पर उन्हीं की चर्चा हो रही है. उनकी गिरफ्तारी की बातें भी अब तेजी से फैलते हुए दिखाई दे रही है. ऐसी में बता दें कि पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का भी बड़ा बयान सामने आया है.
उन्होंने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सभी को यहां दो तीन बाते समझने की जरुरत है. कोचिंग को मलयुद्ध बनाने की जरूरत है. कुछ लोग अच्छे संस्थानों को बिगाड़ने की कोशिश और बदनाम करने की कोशिश करते हैं. यह कोई नई चीज हुई है. प्रतिस्पर्धा होना कोई बड़ी बात नहीं है. दोनों लोग ही शिक्षक है. एक को ग्लोबल रिस्पेक्ट है. तो वहीं, दूसरे को 5 साल में बेहतर तरीके से ज्ञान के लिए जाना जाता है. दोनों के ही ज्ञान में किसी तरीके की बुराई नहीं है. दोनों की प्रतिस्पर्धा पर किसी तरीके का सवाल नहीं उठता है. दोनों ही आदरणीय है. हालांकि, जिस तरीके से लोग मजे लेते हैं और दोनों को क्रिमिनट की तरह ट्रिट करते हैं. वह नहीं होना चाहिए.
साथ ही उन्होंने कहा कि न खान गोली चलाने में शामिल है न ही रौशन. उनके गार्ड द्वारा गोली चलाई गई है, जो कि बिल्कुल ही गलत है. उनको जेल भेजना बिल्कुल गलत है. एक डॉक्टर और एक शिक्षक को बाउंसर की क्या जरूरत पड़ती है. यह एक तरीके से अंहकार की लड़ाई है कि हम बड़े तो हम बड़े.
खान सर जल्द होंगे गिरफ्तार
बता दें कि चर्चाएं तेजी होती दिखाई दे रही हैं कि खान सर कभी भी गिरफ्तार हो सकते हैं. ऐसे में कई दिक्कतें सामने आते दिख रही है. दरअसल, बैठक भी बैठाई गई है ताकि मामले पर गंभीर विचार किया जा सके.
ये भी पढ़ें: खान सर की बढ़ीं मुश्किलें! जल्द हो सकते हैं गिरफ्तार?
