हाल ही में भारत में मांसाहारी भोजन खाने वालों की संख्या में तेजी देखने को मिली है. लगातार इन आंकड़ों में वृद्धि देखने को मिल रही है. अभी का युवा अपने शरीर में प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के लिए मांस का सेवन ज्यादा कर रहा है. ऐसे में बहुत से लोगों में यह सवाल आता है कि भारत और पाकिस्तान किस देश में मांस की सबसे ज्यादा खपत होती है. आइए जानते हैं.
भारत में मांसाहारी खाना खाने वाले लोगों की संख्या में वृद्धि हुई है. 2006 में जारी आंकड़ों के अनुसार मांस खाने वालों की संख्या 74 फीसदी थी. वहीं, 2021 में यह बढ़कर 80 फीसदी हो गई है. 15 से 49 वर्ष के लोग किसी न किसी रुप में शरीर में प्रोटीन पूरा करने के मांस का सेवन करते हैं. वह मछली, चिकन और दूसरा मांस खाते है ताकि उनके शरीर में प्रोटीन की कमी पूरी हो सके. जारी सर्वे के मुताबिक एक 10 में से 1 व्यक्ति रोजाना किसी न किसी रुप में मांस खाता है. वहीं, 60 फीसदी हफ्ते में एक या दो बार मांस का सेवन करना हैं.
बता दें कि भारत की जनसंख्या पाकिस्तान से कई ज्यादा है. भारत 1.4 अरब लोगों वाला देश है. इसी कारण से भारत में मांस खाने वालों की संख्या ज्यादा है. रोजाना और वार्षिक खाने वालों में भारत पाकिस्तान से आगे हैं.
हालांकि, इसमें अगर बात की जाए प्रति व्यक्ति की, तो पाकिस्तान भारत से काफी आगे है. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान की प्रति व्यक्ति अनुमानित मांस की खपत 15 से 25 किलोग्राम है. जो कि इन सालों में और बढ़ गई है. वहीं, भारत में यह आँकड़ा काफी कम है. यह 4 से 6 किलोग्राम के बीच में है,
ऐसे में यह साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पाकिस्तान में मांस की खपत उसकी जनसंख्या के हिसाब से ज्यादा है. वहीं, भारत में अधिक जनसंख्या होने की वजह वार्षिक मांस खाने वाले लोगों की संख्या अधिक है.
ये भी पढ़ें: अमेठी हादसा: सोते समय परिवार पर गिरी जर्जर दीवार, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
