WCD यानी की दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा युवाओं के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कई पदों को भरा जाएगा. यह युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है. इस भर्ती प्रक्रिया की खास बात यह हैं कि 12वीं पास से लेकर मास्टर कर चुके युवा भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.
किन पदों पर होगी भर्ती
दरअसल, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर, प्रोटेक्शन ऑफिसर, प्रोग्राम ऑफिसर, अकाउंटेंट, सोशल वर्कर, डाटा एनालिस्ट, काउंसलर, आउटरीच वर्कर और डाटाएंट्री ऑपरेटर के पदों को भरा जाएगा. हालांकि, ध्यान रखने वाली बात यह हैं कि इसमें केवल एक वर्ष के कॉन्ट्रैक्ट में ही व्यक्ति को रखा जाएगा. अभ्यर्थियों को सलाह हैं कि वह 26 जून से पहले इसका फॉर्म भर लें. इसके अलावा हर एक पद के लिए अलग-अलग योग्यता है. इसी कारण से लोगों को सलाह दी गई है कि वह अधिक जानकारी के लिए साइट पर नजर बनाए रखें.
इस तरीके से करें आवेदन
उम्मीदवारों को सबसे पहले इनकी अधिकारिक वेबसाइट wcd.delhi.gov.in पर जाना है.
उसके बाद में होमपेज पर दिखाई देने वाले Apply Online वाले सेक्शन पर क्लिक करना है.
उसमें मांगी जाने वाली सभी जानकारी को भरें.
सभी जरुरी डॉक्यूमेंट को भरें.
अंत में फॉर्म को चेक करके सबमिट कर दें.
प्रिंटआउट अवश्य निकलवा ले.
उम्र सीमा
इस भर्ती में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच में होनी चाहिए. साथ ही कई पद पर अनुभव भी देखा जाएगा.
ये भी पढ़ें: भारत या पाकिस्तान, मांस खाने में कौन आगे? आंकड़े जान चौंक जाएंगे
