जयपुर के झोटवाड़ा से दिल को झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां पर एक स्कॉर्पियो चालक की वजह एक साल के मासूम की मौत हो गई है. तीन दिन पहले ही बच्चे का जन्मदिन बनाया गया था. काफी धूमधाम और खुशी के साथ में बच्चे का जन्मदिन बनाया गया था. बच्चे की पहचान एक वर्षीय इब्राहिम के रुप में की गई है.
दो बार मासूम पर चढ़ाई गाड़ी
मामले की जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो चालक ने गाड़ी को बैक करते समय लापरवाही दिखाई. उसने पीछे कोई है या नहीं यह ध्यान नहीं दिया, जिसकी वजह से एक साल का मासूम गाड़ी के नीचे आ गया. हालांकि, उससे भी ज्यादा शर्मनाक बात तो यह हैं कि ड्राइवर को जब पता लगा कि गाड़ी के नीचे बच्चा आ गया है, तो उसने भागने की कोशिश में दोबारा से मासूम पर गाड़ी चढ़ा दी.
तीन दिन पहले बनाया जन्मदिन
बच्चा दो बार गाड़ी के चढ़ने की वजह से तुरंत दर्द से झटपटाते हुए मर गया. हादसे के समय बच्चा अपनी मां के साथ में नानी के घर में घूमने के लिए आया हुआ था. तीन दिन पहले ही परिवार ने बच्चे का बर्थडे बनाया था. बच्चे की मौत के बाद में परिवार गहरे सदमे में चला गया है. किसी ने नहीं सोचा था कि मासूम के एक साल होते ही वह परिवार से छिन जाएगा.
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
गुस्साए परिवार वालों ने तुरंत झोटवाड़ा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज करवाई. हालांकि, हादसे के बाद में स्कॉर्पियो चालक वाहन के साथ में फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मौके पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त कर लिया है. मासूम के शव का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को दे दिया गया है.
ये भी पढ़ें: अमेठी हादसा: सोते समय परिवार पर गिरी जर्जर दीवार, मां-बेटी की मौत, बेटा गंभीर
