इंस्टाग्राम प्लस पेड सब्सक्रिप्शन प्लान Meta ने अब लॉच कर दिया है. भारत में इस प्लान को पेश कर दिया गया है. इस प्लान को खरीदने पर लोग इंस्टाग्राम के नए फीचर्स का मजा ले सकते हैं.
कितनी कीमत में खरीद सकते हैं?
बता दें कि भारत में इस प्लान को खरीदने के लिए आपको 299 रुपये हर महीने देने होंगे. नहीं तो आप इस प्लान का आनंद नहीं उठा पाएंगे. इसमें कई सारे फीचर्स है जो कि आम जनता यूज नहीं कर सकती है.
आप किसी भी व्यक्ति की स्टोरी चोरी छिपे देख सकते है. इसके अलावा किन लोगों ने आपकी स्टोरी कितनी बार देखी है इसका भी वह इस सब्सक्रिप्शन से पता कर सकते हैं. सामने वाले को इसकी भी भनक भी नहीं पड़ेगी.
पेड वाले प्लान में व्यक्ति 24 घंटे से बढ़ाकर 48 घंटे तक स्टोरी पर अपनी फोटो या वीडियो रख सकता है.
हर हफ्ते स्टोरी पर एक्स्ट्रा विजिबिलिटी के लिए स्पॉटलाइट तैयार किया जा सकता है. सामने वाला यूजर किस तरीके का कंटेट देख रहा है वह भी लिस्ट में जाकर देख सकता है.
यूजर्स को एनलिमेटेड सुपर हार्ट रिएक्शन का ऑप्शन दिया जाएगा, जिससे की वह इंटरैक्शन के समय में रंग बिरंगे एनलिमेटेड रिएक्शन दे सकेगा.
क्रिएटर्स को कस्टम ऐप आइकन और बायो का स्पेशल फॉन्ट्स का ऑप्शन भी मिल पाएगा.,
हालांकि, कंपनी ने फिलहाल कुछ ही फीचर डाले हैं लेकिन आने वाले समय में ऐसे कई फीचर देखने को मिल सकते हैं, जिससे की क्रिएटर को काफी फायदा होगा.
ये भी पढ़ें: हिंदू से मुस्लिम और फिर हिंदू युवक से विवाह, 5 बच्चों को छोड़ 45 साल की महिला ने 19 साल के युवक से रचाई शादी
