उत्तर प्रदेश के मऊ में कॉकरोच जनता पार्टी के नाम पर दादागिरी की जा रही है. दरअसल, यहां पर मझवारा मोड़ पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पार्टी की सदस्यता से इनकार कर देने पर मारपीट का मामला सामने आया है.
जानकारी के अनुसार, केरमा महरूपुर के घोसी तहसील क्षेत्र का रहने वाला व्यक्ति राहुल यादव ईसीजी में जांच कराने के लिए आया हुआ था. उस समय वहां पर गाजीपुर जनपद के अलावलपुर अफगा गांव बरेसर थाना क्षेत्र के निवासी और सीएचसी के सरकारी चिकित्सक डॉ. हरिश्चंद्र जायसवाल तैनात थे. उन्होंने बताया कि वह पर अपनी ड्यूटी पर थे. इसी दौरान 10 बजे के करीब में युवक जांच कराने के लिए आता है. जांच कराने के बाद में युवक डॉक्टर को कॉकरोच जनता पार्टी की पदाधिकारी बताते हुए सदस्यता लेने के लिए बोलता है. सरकारी सेवक होने की वजह से उन्होंने सदस्यता के लिए मना कर देते हैं.
हालांकि, युवक इस बात से काफी नाराज हो जाता है और आग बबूला होकर डॉक्टर के साथ मारपीट करना शुरू कर देता है. वह डॉक्टर को पूरी तरीके से घायल कर देता है. आरोप हैं कि युवक ने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी थी. मामले के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. सभी चिकित्सकों और कर्मचारियों ने कोतावली थाने में आकर युवक के खिलाफ में तहरीर दी गई है. चिकित्सक ने बताया कि युवक ने उससे बोला कि हमे इस सरकार को उखाड़ फेंकना है आप पार्टी से जुड़ जाइए, जिसके बाद उन्होंने जवाब में बोला कि जो समस्या है वह बताओ, नहीं तो चेंबर से निकल जाओ. इस बात को सुन युवक आग बबूला हो गया और डॉक्टर की जमकर पिटाई की.
शिकायत के बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ में मामला दर्ज कर लिया है. जल्द से जल्द आरोपी की तलाश की जा रही है ताकि उसे गिरफ्तार कर लिया जाए. गिरफ्तारी के बाद में युवक को न्यायालय में पेश करने के बाद में आगे का फैसला लिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: घरेलू गैस महंगी होते ही सियासी तापमान बढ़ा, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
