NEET UG 2026 की दोबारा से होने वाली परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर NTA ने बड़ा एक्शन लिया है. दरअसल, NTA ने मामले पर साफ तौर पर कहा हैं कि सोशल मीडिया पर कई मैसेजिंग ऐप्स दावे कर रहे हैं कि 21 जून को होने वाली परीक्षा के पेपर लीक हो गए. हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं है.
पोस्ट कर किया दावों को खारिज
NTA का कहना हैं कि ऐसे किसी भी दावे में न आए. सोशल मीडिया पर किए जाने वाले सारे दावे झूठे, लोगों को गुमराह करने और अभिभावकों के डर का फायदा उठा कर किए जा रहे है. इसी कारण से NTA ने सलाह दी हैं कि वह ऐसे किसी भी झांसे में न आए. यह सब पैसे लेने के लिए कुछ एजेंसी द्वारा किया जा रहा है. मोटी रकम लूटने के लिए यह वसूली का धंधा चलाया जा रहा है. इंटरनेट पर हो रहे ऐसे किसी भी दांवे पर विश्वास न किया जाए. NTA ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर इन दावों को खारिज किया है.
होगी कार्रवाई
NTA ने साफ तौर पर कहा हैं कि इन मैसेज को आगे फॉरवर्ड न करें. साइबर सेल की ब्रांच और पुलिस FIR दर्ज कर ऐसे अकाउंट्स को तुरंत बंद करवाने में लग चुकी है. जो भी इस मामले में शामिल होगा, पुलिस उनके खिलाफ में सख्त से सख्त कार्रवाई करेगा. परीक्षा कराने की प्रक्रिया पूरी तरीके से सुरक्षित है. सभी कड़े नियमों को लागू कर दिया गया है. साथ ही सेंटर पर भी सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है. माता पिता और बच्चे ऐसे किसी भी मैसेज के झांसे में न आए.
ये भी पढ़ें: देहरादून में खाकी का रौब! बेटे को नकल करने से रोकने पर पुलिस ने शिक्षक को पीटा
