UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज मुख्य रूप से भीषण गर्मी और तीव्र लू (Heatwave) का प्रकोप जारी रहेगा, हालांकि कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ छिटपुट बारिश की भी संभावना जताई गई है. मेरठ, मुजफ्फर नगर, गाजियाबाद मुरादाबाद, आगरा, मथुरा, कानपुर, आजमगढ़, पीलीभीत वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में हीट वेव अलर्ट
यूपी में आज अलग-अलग जिलों के लिए लू की चेतावनी दी गई है. जिसमें झांसी, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, कानपुर, कौशांबी प्रयागराज, चित्रकूट, वाराणसी, संत रविदास नगर, सोनभद्र और चंदौली व आसपास के जिलों में लू का यलो अलर्ट दिया गया है. 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से गर्म हवाएं चलेंगी.
बारिश और आंधी की चेतावनी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, जहाँ एक तरफ मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी रहेगी, वहीं यूपी के कुछ चुनिंदा क्षेत्रों में अचानक मौसम बदल सकता है. राज्य के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की छिटपुट बारिश होने की चेतावनी भी जारी की गई है.
11 जून से बदलेगा मौसम
आगामी 11 जून से 13 जून के बीच उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के कारण बारिश का दायरा बढ़ेगा, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी.
नोएडा-लखनऊ का मौसम
नोएडा में तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 43°C और न्यूनतम तापमान 32°C रहने का अनुमान है. दिनभर आसमान मुख्यतः साफ रहेगा और तेज धूप के कारण दोपहर में भीषण गर्मी महसूस होगी. लखनऊ के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 42°C और न्यूनतम तापमान 29°C तक जाएगा. आज आसमान पूरी तरह साफ और मौसम शुष्क रहेगा. दोपहर के वक्त धूप और गर्मी का स्तर बेहद खतरनाक रहेगा. लखनऊ में कल (10 जून) से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और 11 जून को भारी आंधी-तूफान के साथ बारिश होने से तापमान में बड़ी गिरावट आ सकती है
पूर्वी उत्तर प्रदेश का मौसम
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आज पूर्वी यूपी के कई जिलों में उष्ण लहर चलने की चेतावनी जारी की गई है. चक्रवाती परिसंचरण निचले क्षोभमंडल में एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय होने के कारण कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका जताई गई है. आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है, जिससे किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
जानिए तापमान का हाल
आज राज्य का अधिकतम तापमान लगभग 42°C तक पहुंचने का अनुमान है, जिससे दोपहर के समय अत्यधिक गर्मी महसूस होगी.न्यूनतम तापमान की बात करें तो रात और सुबह के समय न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास बना रहेगा. दिनभर आसमान साफ और तेज धूप (UV इंडेक्स 11) रहेगी। दोपहर में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से 9 से 15 किमी/घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं (लू) चल सकती हैं.
ये भी पढ़ें: जिस बाप ने चलना सिखाया, उसी को सड़क पर पीटा! CCTV में कैद हुई करतूत; पुलिस ने हिरासत में लिया व्यक्ति
