UP doctor recruitment process: उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. अब खाली पदों पर संविदा डॉक्टरों की भर्ती की जाएगी और इसके लिए हर महीने साक्षात्कार आयोजित होंगे. पहले चरण में करीब 3000 डॉक्टरों की तैनाती की योजना बनाई गई है. हर साल 1 मई और 1 नवंबर को ऑनलाइन मंच पर सार्वजनिक किया जाएगा खाली सीटों का पूरा ब्योरा.
महीने की 15 तारीख को इंटरव्यू
नई व्यवस्था के तहत हर साल 1 मई और 1 नवंबर को रिक्त पदों का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर खाली सीटों का पूरा ब्योरा अपलोड किया जाएगा. जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली समिति हर माह की 15 तारीख को इंटरव्यू लेकर चयन करेगी.
शानदार सैलरी पैकेज
योग्य डॉक्टरों को आकर्षित करने के लिए सरकार ने मानदेय में भारी बढ़ोतरी की है. एमबीबीएस डॉक्टरों को 1 लाख रुपये प्रति माह मानदेय मिलेगा, जबकि विशेषज्ञ डॉक्टरों को 2.5 लाख रुपये प्रति माह तक भुगतान किया जाएगा. बुंदेलखंड और आकांक्षी जिलों/ब्लॉकों में सेवा देने वाले डॉक्टरों को अतिरिक्त लाभ मिलेगा और उनका मानदेय बढ़कर अधिकतम 3 लाख रुपये प्रति माह तक पहुंच सकता है. इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: यूपी में नई मतदाता सूची जारी, बलिया में सबसे ज्यादा नए वोटर जुड़े; जानें किन जिलों में घटी मतदाताओं की संख्या
