पश्चिम बंगाल की राजनीति में बगावत के बीच ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी ने मुलाकात की. जिसके बाद दावे हो रहे थे कि इस दौरान TMC के कांग्रेस में विलय की बात हुई है. अब कांग्रेस ने इन सभी दावों को गलत करार दिया है.

बगावत का सामना कर रहीं ममता
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के पूरा होने के बाद प्रदेश में राजनीति की दिशा बदल गई है. चुनाव में हारने वाली ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार बगावत का सामना कर रही हैं. आपको बता दें कि विधानसभा चुनावों के बाद अब राज्यसभा और लोकसभा के सांसद भी ममता बनर्जी के विरोध में आ गए हैं. अब ऐसी चर्चाएं होने लगी हैं कि क्या ममता बनर्जी अपनी पार्टी को लेकर कांग्रेस में विलय करके नए तेवर के साथ राजनीति करेंगी?
सोनिया गांधी से की मुलाकात
आपको बता दें कि TMC में हो रही बगावत के बीच ममता बनर्जी विपक्षी दलों के INDIA गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली आई थीं. बैठक करने के बाद उन्होंने मंगलवार को कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी. मुलाकात के बाद चर्चाएं तेज हो गई कि क्या ममता बड़ा दांव खेलते हुए TMC सहित कांग्रेस में विलय करेंगी. हालांकि दोनों पार्टियों ने इन दावों को गलत बताया है.
कांग्रेस ने गलत बताई खबरें
TMC और कांग्रेस के विलय की खबरों को कांग्रेस ने पूरी तरह से गलत बताया है. कांग्रेस ने उन सभी खबरों को गलत करार दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा थआ कि सोनिया गांधी और ममता के बीच होने वाली मुलाकात के दौरान विलय से संबंधी बातचीत हुई है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच आपसी मसलों को लेकर चर्चाएं हुई थीं.
व्यक्तिगत विषयों पर हुई बात
जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सोनिया गांधी और ममता बनर्जी के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर खबरें पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने कहा कि इस बैठक में संबंधों को देखते हुए व्यक्तिगत विषयों पर बातचीत हुई है. हालांकि दोनों नेताओं के बीच होने वाली मुलाकात की जानकारी किसी भी पार्टी सार्वजनिक रूप से नहीं दी है.
अभिषेक बनर्जी ने राहुल गांधी से की मुलाकात
आपको बता दें कि ममता बनर्जी ने सोनिया गांधी के आवास पर मंगलवार को मुलाकात की थी. दोनों नेताओं के बीच मुलाकात के बाद TMC के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की है. फिलहाल ममता बनर्जी और सोनियां गांधी के बीच होने वाली मुलाकात को लेकर हो रहे दावों को कांग्रेस ने पूरी तरह गलत बताया है.
यह भी पढ़ें- ओमान तट के पास ऑयल टैंकर ‘सेटेबेलो’ पर बड़ा हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने अमेरिका को घेरा
