पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच ‘ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है’ का नारा गूंजने लगा है. यहां पर लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

PoJK में जारी विरोध प्रदर्शन
पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर (PoJK) में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है. अब यहां जारी विरोध प्रदर्शन के बीच एक नया नारा बेहद तेजी के साथ गूंजने लगा है. आपको बता दें कि अब यहां नारा गूंज रहा है ‘ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है.’ यह नारा पहले के समय में बलूचिस्तान औक खैबर पख्तूनख्वा में सुनाई देता था, लेकिन यह अब PoJK की बड़ी रैलियों और विरोध प्रदर्शनों का हिस्सा भी बन गया है.
हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी
आपको बता दें कि यहां हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सरदार अमन खान ने इस्लामाबाद सरकार और पाकिस्तान सेना के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग अस्पताल, रोजगार, रोटी और बुनियादी अधिकारों की मांग कर रहे हैं, यहां उन्हें आतंकवादी बताया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह बात बलूचिस्तान वालों से पूछो कि आतंकवादी कौन है, तो वे सेना की तरफ इशारा करेंगे.
पाकिस्तान सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
उन्होंने कहा कि खैबर पख्तूनख्वा के लोगों से पूछो कि आतंकवादी कौन है, तो वे भी यही कहेंगे. सिंध और पंजाब में भी इसी तरह की आवाजें उठ रही हैं. अब PoJK के लोग भी कह रहे हैं कि असली डर वर्दी वालों से आता है. आपको बता दें कि PoJK में हाल ही के दिनों में पाकिस्तान सरकार और सैन्य प्रतिष्ठान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं.
सुरक्षा बलों से टकराव
यहां विरोध प्रदर्शन के दौरान राजनीतिक अधिकार, आर्थिक राहत और रोजगार के साथ बेहतर प्रशासन की मांग कर रहे हैं. आपको बता दें कि कई जगहों से प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच टकराव होने की खबरें भी सामने आई हैं. इस दौरान PoJK में इस तरह के नारों का सरेआम इस्तेमाल हो रहा है. PoJK में हो रहे लगातार विरोध प्रदर्शन से इस्लामाबाद के सामने नई चुनौती आ गई है.
यह भी पढ़ें- जिस कांग्रेस से बगावत कर बनाई TMC, उसी के दरवाजे पहुंची ममता! क्या बंगाल में खत्म होने वाला है अस्तित्व?
