ओमान के पास भारतीय जहाज MT जलवीर पर हमला होने की खबर सामने आई थी. भारतीय जहाज पर 24 घंटे में यह दूसरा हमला है. इससे पहले बुधवार को भी भारतीय जहाज पर हमले की खबर सामने आई थी.

ओमान तट के पास भारतीय जहाज पर हमला
ओमान तट के पास में बुधवार को भारतीय जहाज पर हमला किया गया था. जिसके लगभग 24 घंटे बाद अब एक और हमले की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक भारतीय जहाज पर यह हमला ओमान के शिनास बंदरगाह के पास में हुआ है. भारत के MT जलवीर नाम के जहाज पर समुद्र में हमला किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद अधिकारी लगातार हालातों पर नजर बनाए हुए हैं.
अधिकारियों ने जारी किया बयान
आपको बता दें कि मामले में जानकारी देते हुए अधिकारियों की तरफ से बयान जारी किया गया है. अधिकारियों की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि गुरुवार को शिनास बंदरगाह के पास में एक पोत से संबंधित घटना की जानकारी मिली है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है. बयान के मुताबिक मामले की पूरी जानकारी को जुटाने के लिए स्थानीय प्रशासन और अधिकारीयों के साथ में समन्वय किया जा रहा है.
ओमान में भारतीय एंबेसी ने दी जानकारी
इस घटना को लेकर फिलहाल अभी तक कारणों और संभावित प्रभावों को लेकर किसी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. भारतीय जहाज पर हुए इस हमले को लेकर ओमान में भारतीय एंबेसी की तरफ से दी गई है. घटना को लेकर लगातार संबंधित अधिकारी नजर बनाए हुए हैं. अधिकारी लगातार इससे जुड़ी हुई जानकारी को इकट्ठा कर रहे हैं.
कल भी हुआ था भारतीय जहाज पर हमला
गुरुवार को ओमान के शिनास बंदरगाह पर भारतीय जहाज पर हमला किया गया है. इससे पहले बुधवार को ओमान तट के पास एक भारतीय कमर्शियल जहाज पर भी हमला होने की सूचना सामने आई थी. बताया जा रहा है कि इस जहाज पर कुल 28 लोग थे, जिसमें 24 लोग भारतीय थे. इस हमले के बाद 3 भारतीय लापता बताए जा रहे हैं, वहीं 21 भारतीयों को सफलता से बाहर निकाल लिया गया था.
यह भी पढे़ं- ‘ये जो दहशतगर्दी है, इसके पीछे वर्दी है’! PoJK में गूंजा नया नारा; लगातार जारी विरोध प्रदर्शन
