जंग के कारण शुरू हुए तनाव के बीच में एक बड़ी खबर सामने आ रही है, दरअसल, भारत ने लोगों को राहत देने वाला फैसला लिया है. बता दें कि सरकार ने एथेनॉल वाले पेट्रोल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी को खत्म कर दिया है. मंहगाई वाले समय में सरकार के द्वारा लिया गया फैसला किसी तोहफे से कम नहीं है. हालांकि, यह फैसला किसानों के लिए भी राहत भरा है.
सरकार का क्या है फैसला?
दरअसल, सरकार ने 22% से 30% एथेनॉल वाले पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी को हटा दिया है. हालांकि, कई लोगों को नहीं पता हैं कि आखिर एक्साइज ड्यूटी होता क्या है. दरअसल, यह उत्पादों पर अप्रत्यक्ष रूप से लगने वाला टैक्स होता है. किसी देश के अंदर बनने वाली चीजों पर अकसर इसे लगाया जाता है. भारत में इसे मुख्यतौर पर शराब, तंबाकू और पेट्रोल जैसे उत्पाद पर लगाया जाता है. किसानों के लिए भी यह खबर काफी अच्छी है. दरअसल, गन्ना , मक्का और कई अनाज के उत्पादन में एथेनॉल का उपयोग होता है.
लोगों की परेशानी हुई थोड़ी कम
विश्व में अभी के समय में काफी तनाव देखने को मिल रहा है. कच्चे तेल की कीमत काफी ज्यादा बढ़ गई है, जिसकी वजह से आयात बिल बढ़ गया है. इसी कारण से सरकार वैकल्पिक ईधन की ओर काफी जोर दे रही है. अगर लोग वैकल्पिक ईधन की ओर जाएंगे, तो रुपये की स्थिति में सुधार और आयात बिल पर कम जोर पड़ेगा,
फॉलो करना होगा यह नियम
जानकारी के अनुसार, इस फैसले को खत्म करने के साथ एक शर्त का भी पालन करना काफी अनिवार्य है. एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को भारतीय मानक ब्यूरो के नियम को देख कर ही बनाना होगा. तभी 22%, 25%, 27% और 30% वाले एथेनॉल मिश्रण पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी खत्म होगी.
ये भी पढ़ें: एक विवाद थमा नहीं, दूसरा शुरू! 370 वाली बिरयानी विवाद के बाद महिला डॉक्टर के बयान पर घिरे प्रणित मोरे
