दिल्ली के लोगों के एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. दरअसल, दिल्ली बिजली नियामक आयोग द्वारा फ्यूल सरचार्ज को बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई है. हालांकि, इस फैसले से आम आदमी के जेब पर बोझ नहीं पड़ेगा.
दरअसल, नए नियम के अनुसार जिस उपभोक्ता की मासिक बिजली की खपत 500 यूनिट के अंदर हैं, उस पर कोई भी अतिरिक्त बोझ नहीं पड़ने वाला है. वहीं, 500 यूनिट से ज्यादा की बिजली इस्तेमाल करने पर लोगों की जेब पर बोझ बढ़ेगा. ऐसे ग्राहक जो 500 यूनिट से ज्यादा की बिजली खपत करते हैं, उन ग्राहकों की बिजली दर 1 से 3.30 फीसदी तक बढ़ेंगी.
वह ग्राहक जो कि 200 से 500 यूनिट की बिजली का उपयोग करते हैं. उन पर इसका कोई फर्क नहीं होगा. सब्सिडी पाने वाले ग्राहक को भी फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने वाले फैसले से कोई फर्क नहीं पड़ेगा.
क्यों लिया गया यह फैसला
बता दें कि यह फैसला, ईधन की बढ़ती लागत और बिजली उत्पादन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है. बड़ी संख्या वाले परिवारों को इस फैसले से डरने की कोई जरूरत नहीं है. 500 यूनिट तक की खपत को इससे अलग रखा गया है.
ये भी पढ़ें: चढ़ावे की चोरी पर सपा ने बीजेपी को घेरा! ‘जब मंदिर ही सुरक्षित नहीं तो…’, प्रदेश अध्यक्ष बोले
