उत्तर प्रदेश के गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने योगी सरकार के ऊपर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि देश में बड़े स्तर पर घोटाला हो रहा है. उन्होंने राम मंदिर चोरी पर भी जमकर सरकार को घेरा है.

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी को घेरा
उत्तर प्रदेश के गोंडा में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने योगी सरकार और बीजेपी के ऊपर जमकर निशाना साधा है. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जब भगवान राम का मंदिर ही नहीं बचा तो आप लोग उम्मीद कर सकते हैं कि पूरे देश में कितना घोटाला हुआ होगा. उन्होंने कहा कि मंदिर में दिन रात रहने वाले लोगों से पूछा जाए कि परिंदा कैसे चोरी कर ले गया.
भगवान राम के नकली भक्त
उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इसका मतलब है कि लोग भगवान राम का नकली भक्त बनकर वहां पर चोरी कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राम के दरबार में रहकर चोरी करने वाले लोग राम द्रोही देशद्रोही हो सकते हैं. बताया जा रहा है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष शुक्रवार को नरनैल सड़क हादसे में पीड़ितों से मिलने के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान उन्होंने गोंडी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की.
2027 में अखिलेश बनेंगे मुख्यमंत्री- श्याम लाल पाल
श्याम लाल पाल से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम मंदिर में चंदा चोरी को लेकर पत्रकारों ने सवाल किया था, जिसके जवाब में उन्होंने बीजेपी पर हमला किया है. उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए यह भी दावा किया कि साल 2027 में अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने वाले हैं. इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी शासन में महिलाओं के साथ अत्याचार और प्रताड़ना की घटनाएं बढ़ी हैं.
पूरे देश में घोटाला हो रहा है
इस दौरान श्याम लाल पाल ने कहा कि पूरे देश में घोटाला हो रहा है, जब भगवान का मंदिर नहीं बचा है, तो आप लोग उम्मीद कर सकते हैं कि कितने बड़े स्तर पर घोटाला हो रहा है. उन्होंने कहा कि अब क्या बताएं, उल्टा चोर कोतवाल को जांटे, ये वाली कहावत सही साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि जब राम के मंदिर में ही चोरी होगी, तो देश कैसे चलेगा.
यह भी पढे़ं- दिल्ली-NCR में प्री-मॉनसून का असर! सुकून की सांस ले रहे लोग; भीषण गर्मी से मिली राहत
