राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार रात झमाझम बारिश हुई है. जिसके बाद मौसम काफी सुहावना हो गया है. लोग कम प्रदूषण में राहत की सांस ले रहे हैं.

दिल्ली में तेज बारिश
राजधानी दिल्ली में मौसम लगातार अपने नए रंग-रूप और मिजाज दिखा रहा है. दिल्ली और आसपास के कई इलाकों में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात में झमाझम बारिश हुई है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली है. आपको बता दें कि तेज हवाओं के साथ रात में हुई बारिश ने शहर के मौसम को बेहद सुहावना बना दिया है.
अचानक बदला मौसम
आपको बता दें कि रात के समय में अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला और आसमान में कुछ ही समय में काले बादल छा गए. जिसके कुछ ही समय बाद तेज बारिश शुरू हो गई. हालांकि मौसम विभाग ने इसको लेकर पहले से ही दिल्ली में बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया था. मौसम विभाग का अनुमान पूरी तरह से सही साबित हुआ है.
तुगलकाबाद में सड़कों पर पानी
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में रात लगभग 12.30 बजे तेज बारिश हुई है, जिससे कुछ ही समय में सड़कों पर पानी भर गया. इससे पहले भी गुरुवार शाम के समय दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के साथ तेज हवाएं चली थीं. जिसके बाद तापमान में गिरावट आई थी और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली थी.
राहत की सांस ले रहे लोग
दिल्ली-NCR में 2 दिनों से हो रही प्री-मॉनसून बारिश के कारण तापमान में काफी कमी आई है. जिससे लोगों को भीषण गर्मी से काफी हद तक राहत मिली है. आपको बता दें कि मौसम बेहद सुहावना हो गया है, जिससे लोग कम प्रदूषण में राहत की सांस ले रहे हैं. बारिश और तेज हवाओं के लेकर मौसम विभाग का कहना है कि यह प्री-मॉनसून की गतिविधियों का असर दिखाई दे रहा है.
यह भी पढे़ं- पंजाब फतह के मिशन पर बीजेपी! दिल्ली में नितिन-शाह की मौजूदगी में बैठक; तैयार हो रहा चुनावी मास्टरप्लान
