UP Road Accident: आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार आर्टिका कार के सामने चल रहे ट्रेलर से टकराने के कारण चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.
कहां हुआ हादसा
आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां आमने-सामने टेलर और आर्टिका में टक्कर हो गई, यह टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि कार के परखच्चे उड़ गये. उस दौरान कार में सवार लोग वाहन के अंदर बुरी तरह फंस गए थे. जहां मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. वहीं स्थानीय लोग और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को संयुक्त सौ शैय्या चिकित्सालय लालगंज पहुंचाया गया. अस्पताल के डॉक्टर ने 4 लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक गंभीर रूप से घायल अजमल आलम को हायर सेंटर रेफर किया गया.
झारखंड के रहने वाले सभी कार सवार
कार सवार झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) क्षेत्र के मोहनिया गांव के निवासी बताए गये. इस घटना की सूचना पुलिस ने मृतकों के परिजनों को फोन दी है. वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस इस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
ये भी पढ़ें: सुबह-सुबह घर पहुंची पुलिस! अभिषेक बनर्जी की बढ़ रही मुश्किलें; कल पहुंची थी CID की टीम
