तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित घर पर पुलिस पहुंची है. अब सियासी हलचल तेज हो गई है और लोग इसको लेकर बात करने लगे हैं. अभिषेक के घर पर शनिवार सुबह-सुबह पुलिस टीम पहुंची है.

अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. आज यानी शनिवार को सुबह पुलिस उनके कालीघाट स्थित घर पर पहुंची है. बताया जा रहा है कि पश्चिम मोदिनीपुर जिले के सालबोनी पुलिस स्टेशन की एक टीम अभिषेक बनर्जी के घर पर पहुंची. आवास पर पहुंचने वाली टीम में महिला अधिकारी भी शामिल हैं.
जमीन कब्जा और उगाही का मामला
आपको बता दें कि पश्चिम मेदिनीपुर के शालबनी थाने में दर्ज हुए जमीन कब्जा और उगाही से जुड़े हुए मामले में अभिषेक बनर्जी के घर पर पुलिस पहुंची है. बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस अभिषेक बनर्जी के सचिव सुमित राय को संदिग्ध मान रही है, जिसको तलाशने के लिए पुलिस अभिषेक बनर्जी के आवास पर पहुंची है. पुलिस के मुताबिक सुमित राय की लोकेशन संबंधित इलाके में पाई गई है.
ताला तोड़कर एंट्री
मामले को लेकर जानकारी सामने आई है कि आपदा प्रबंधन टीम के सदस्यों ने ताला तोड़कर अभिषेक बनर्जी के घर में एंट्री ली है. बताया जा रहा है कि अभिषेक उस दौरान घर पर ही थे और ममता बनर्जी भी घर पर मौजूद थीं. ममता बनर्जी के काफिले में इस्तेमाल की जाने वाली एक वीवीआईपी कार को घर के बाहर देखा गया था. हालांकि पुलिस के जाने के बाद ममता भी चली गईं.
कल पहुंची थी CID
आपको बता दें कि कल यानी शुक्रवार को अभिषेक बनर्जी के कालीघाट के पटुआपारा स्थित घर पर CID पहुंची थी. अभिषेक के घर पर सीआईडी 4 तारीख को डीजे बजेगा वाले बयान को लेकर नोटिस देने के लिए आई थी. हालांकि उस दौरान अभिषेक घर पर मौजूद नहीं थे. अब अभिषेक के घर पर पुलिस पहुंची है. जिसके बाद सियासी हलचल तेज हो गई है.
