देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को आयोजित पासिंग आउट परेड ऐतिहासिक बन गई. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में 158वीं भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न हुई, जिसमें कुल 515 जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर भारतीय सेना और मित्र देशों की सेनाओं का अभिन्न अंग बन गए.
Ima pop june 2026: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित प्रतिष्ठित भारतीय सैन्य अकादमी का चेटवुड ड्रिल स्क्वायर आज एक बार फिर भारतीय सेना के स्वर्णिम इतिहास का गवाह बना. बेहद कड़ी और अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के बीच आईएमए की बहुप्रतीक्षित स्प्रिंग टर्म पासिंग आउट परेड (POP) संपन्न हुई पहली बार महिला बैच की 14 कैडेट्स पास आउट होकर सैन्य अधिकारी बनीं. इनमें से 9 थलसेना और 5 वायुसेना में शामिल होंगी. आईएमए (IMA) परेड की समीक्षा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की. इस दौरान सीएम धामी भी मौजूद रहे.
देश को मिले 481 जांबाज अधिकारी, पहली बार बेटियां भी शामिल
आज की इस भव्य पासिंग आउट परेड के माध्यम से भारतीय थल सेना को 481 नए सैन्य अधिकारी मिल गए हैं, जो देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी कसम खाएंगे. आईएमए के इतिहास में पहली बार महिला ऑफिसर कैडेट्स का बैच भी सफलतापूर्वक अपनी ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट हुआ.
16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स सेना का हिस्सा
भारतीय कैडेट्स के अलावा, भारत की वैश्विक सैन्य साख को मजबूत करते हुए 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट्स भी आज अपनी कठिन ट्रेनिंग पूरी कर पास आउट हो रहे हैं. पासिंग आउट परेड में कुल 515 जांबाज कैडेट्स ने हिस्सा लिया.
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने समीक्षा
इस ऐतिहासिक क्षण की गरिमा बढ़ाने के लिए देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्रोपदी मुर्मू मुख्य अतिथि और रिव्यूइंग ऑफिसर (RO) के तौर पर परेड में शामिल हुई. राष्ट्रपति मुर्मू परेड ने सलामी की सलामी ली और देश-विदेश के इन युवा जांबाजों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए ‘स्वॉर्ड ऑफ ऑनर’ और अन्य प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित किया.
यह भी पढ़ें- महामर्जर या महायुद्ध? ‘डूबते जहाज’ के तंज पर कांग्रेस का पलटवार- बीजेपी तो ‘डायन’ है जो दोस्तों को खा जाती है!
