तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के घर का ताला तोड़कर पुलिस पहुंची है. जिसके बाद अभिषेक ने मीडिया से कहा कि आप लोग पूछो कि उन्हें तलाशी के दौरान घर में क्या मिला है?

अभिषेक के घर पहुंची पुलिस
तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद और पार्टी के महासचिव अभिषेक बनर्जी के कोलकाता के कालीघाट पर मौजूद घर पर शनिवार सुबह-सुबह पुलिस पहुंची है. जानकारी के मुताबिक इस दौरान कोलकाता पुलिस के साथ में केंद्रीय बल की एक टीम भी अभिषेक के घर पर पहुंची थी. इस दौरान अभिषेक के घर के मेन गेट का ताला तोड़कर पुलिस घर में घुसी थी.
सुमित राय की तलाशी में गई पुलिस
आपको बता दें कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी के निजी सहायक सुमित राय की तलाशी को लेकर पुलिस अभिषेक के घर पहुंची थी. अभिषेक के घर पर पुलिस की खबर मिलते ही ममता बनर्जी भी मौके पर पहुंच गईं. इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अभिषेक के घर पर तलाशी में जुटे रहे. जिसके बाद इस बात से गुस्साएं अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बातचीत की है.
‘क्या मैंने छिपा रखा है उसे?’
अभिषेक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि आप तलाशी के बारे में जांचकर्ता एजेंसी से पूछ सकते हैं कि क्या मैंने सुमित को छिपा रखा है. मेरे पूरे घर में तलाशी ली जा चुकी है. आपको बता दें कि केंद्रीय बलों के साथ में पुलिस की टीम शनिवार सुबह अभिषेक के घर पर पहुंची थी और उनके निजी सहायक सुमित राय की तलाशी की है. इससे अभिषेक बनर्जी काफी गुस्सा हो गए.
उन्हें मेरे घर में क्या मिला है?
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला वित्तीय गड़बड़ी से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. मामले की शुरुआती जानकारी के मुताबिक पुलिस लगभग 5 घंटे तक अभिषेक बनर्जी के घर पर ही रही और सर्च ऑपरेशन को जारी रखा. इसके बाद अभिषेक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस उनके घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसी और पूरे घर की तलाशी ली है, इस तलाशी में उन्हें क्या मिला. ये तो मैं पुलिस से ही पूछूंगा.
यह भी पढ़ें- सुबह-सुबह घर पहुंची पुलिस! अभिषेक बनर्जी की बढ़ रही मुश्किलें; कल पहुंची थी CID की टीम
