असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायु सेना का विमान हादसे का शिकार हुआ है. विमान में लैंडिंग के बाद आग लग गई. इस हादसे को लेकर वायु सेना ने जांच शुरू कर दी है.

एयर फोर्स का विमान हादसे का शिकार
असम से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है. असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का एक विमान हादसे का शिकार हुआ है. बताया जा रहा है कि इंडियन एयर फोर्स का AN-32 विमान हादसे का शिकार हो गया है. शुरुआती तौर पर सामने आई जानकारी के मुताबिक विमान की लैंडिंग के बाद उसमें आग लग गई. इस घटना के बाद वायुसेना के जवानों में हड़कंप मच गया है.
मौके पर पहुंची टीमें
जानकारी के मुताबिक यह घटना जोरहाट एयरबेस के अंदर हुई है. जिसके बाद तुरंत ही एयरबेस के अंदर मौजूद फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंच गईं. टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग के ऊपर काबू पाने की कोशिशों को शुरू कर दिया. इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई है. बताया जा रहा है कि लैंडिंग के बाद विमान में आग लग गई थी.
हादसे की हो रही जांच
फिलहाल अभी तक इस हादसे को लेकर कारणों का पता नहीं लग पाया है. हादसे का शिकार होने वाले विमान में सवार क्रू और अन्य कर्मियों की स्थिति को लेकर भी अभी तक किसी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. इस घटना के बाद वायु सेना ने कारणों को लेकर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल अभी तक इस घटना को लेकर अभी तक वायु सेना की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.
यह भी पढे़ं- घर का ताला तोड़कर घुसी पुलिस! कई घंटो तक जारी रहा सर्च ऑपरेशन; अभिषेक बोले- क्या मिला?
