पंजाब में अकाली दल के साथ गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने साफ बयान दिया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी छोटा भाई बनकर नहीं रह पाएगी. अगर गठबंधन हुआ तो बराबरी के आधार पर होगा.

गठबंधन पर हरदीप पुरी
पंजाब में विधानसभा चुनाव बेहद नजदीक है. इस दौरान पंजाब में बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं. अब केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने अकाली दल के साथ बीजेपी के गठबंधन करने को लेकर बयान दिया है. लुधियाना में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए हरदीप पुरी ने कहा कि अब बीजेपी अकाली दल का छोटा भाई बनकर गठबंधन नहीं करेगी.
बराबरी के आधार पर होगा गठबंधन
लुधियाना में हरदीप पुरी ने साफ कहा है कि अगर गठबंधन होता है तो वह बराबरी के आधार पर होगा.. उन्होंने कहा कि अब छोटे-बड़े भाई वाली राजनीति नहीं चलेगी. उन्होंने इस दौरान सरकार के रिकॉर्ड्स को लेकर भी बातचीत की है. इस दौरान हरदीप पुरी ने कहा कि हम लोगों ने देश की इकॉनामी को बेहतर बनाने के लिए काम किए हैं. इस दौरान उन्होंने तेल की सप्लाई को लेकर भी बात की है.
छोटा भाई बनकर नहीं रहेगी बीजेपी
आपको बता दें कि लुधियाना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हरदीप पुरी ने अकाली दल के साथ गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने इस दौरान कहा कि अब पंजाब में अगर अकाली दल के साथ बीजेपी गठबंधन करती है तो वह छोटा भाई बनकर नहीं कर पाएगी. उन्होंने कहा कि गठबंधर बराबरी के आधार पर होगा और छोटे-बड़े भाई वाली राजनीति नहीं चलेगी.
तेल सप्लाई को लेकर दिया बयान
इस दौरान हरदीप पुरी ने कहा कि हमारे पास डीजल पेट्रोल की सप्लाई में कोई कमी नहीं है. उन्होंने कहा कि अब हम अपनी LPG खुद बना रहे हैं, पहले हम कम बांटते थे, अब हमने इसकी कैपेसिटी को बढ़ा दिया है, जिससे हमें विदेशों पर निर्भर न रहना पड़े. प्रेस कॉन्फ्रेंस को दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि पंजाब में अकाली दल के साथ बीजेपी छोटा भाई बनकर नहीं रह पाएगी.
यह भी पढ़ें- कैंची धाम में उमड़ा भक्तों का सैलाब! स्थापना दिवस पर पहुंचे हजारों श्रद्धालु; अलर्ट मोड पर प्रशासन
