पटना के मशहूर शिक्षक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में मौत हुई है. अब इसको लेकर खान सर ने एक वीडियो पोस्ट करके अपनी संवेदनाएं दिखाई हैं. उन्होंने भावुक होकर वीडियो शेयर किया है.

प्रिंस की मौत पर खान सर का पोस्ट
पटना के मशहूर शिक्षक और ज्ञान बिंदु जी. एस एकेडमी के संचालक रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है. जिसके बाद इसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. प्रिंस यादव की मौत के बाद मशहूर शिक्षक खान सर भावुक दिखाई दिए हैं. खान सर ने प्रिंस की मौत के बाद एक भावुक पोस्ट किया है. खान सर का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है.
पैरों तले जमीन खिसक गई- खान सर
खान सर ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि जब प्रिंस की मौत की खबर की सूचना मिली तो पैरों तले जमीन खिसक गई है. किसी भी परिवार के लिए अपने करीबी सदस्य को खो देना जिंदगी की सबसे बड़ी और कठिन परिस्थितियों में से एक होता है. वीडियो जारी करते हुए खान सर ने कहा कि भगवान पीड़ित परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे.
‘किसी दुश्मन के साथ भी ऐसा न हो’
इस दौरान खान सर ने कहा कि ऐसी खबरों को सुनकर दिल बैठ जाता है, किसी दुश्मन के साथ भी ऐसा न हो. उन्होंने कहा कि परिवार इस समय बेहद कठिन दौर से गुजर रहा होगा और बातचीत करने की स्थिति में नहीं होगा. इस समय पूरे समाज को उनके साथ खड़े होना चाहिए. खान सर ने कहा कि मेरी पूरी संवेदनाएं रौशन आनंद और परिवार के साथ में हैं.
दोषी को फांसी की सजा हो- खान सर
वीडियो में खान सर ने कहा कि वह हर संभव मदद के लिए तैयार हैं. परिवार को जो सहयोग चाहिए होगा, उसके लिए हमेशा तैयार रहेंगे. अब खान सर का यह भावुक संदेश सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस प्रिंस की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को जल्दी ही सार्वजनिक कर दे, जिससे सभी लोगों को मौत के पीछे की वजह पता लग सके. खान सर ने कहा कि इस मामले में कोई तीसरा व्यक्ति भी शामिल है. उसकी जांच होकर दोषी को फांसी से कम की सजा नहीं देनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- भाई की मौत के बाद मिली रिहाई! रौशन आनंद को कोचिंग सेंटर मामले में मिली जमानत; पटना सिविल कोर्ट ने सुनाया फैसला
