अरविंद केजरीवाल, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को प्रदर्शन के दौरान थप्पड़ मारने की निंदा करते हुए दिखाई दिए है. बता दें कि CJP लगातार हर शहर में प्रदर्शन करते हुए दिखाई दे रही है. सबसे पहले प्रदर्शन पार्टी द्वारा जंतर-मंतर पर किया था. इसके बाद में उनको अन्य जगहों में भी प्रदर्शन करने की अनुमति दे दी गई थी. राजस्थान के जयपुर में लेकिन प्रदर्शन करने के दौरान किसी अनजान व्यक्ति ने उन्हें थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद पुलिस ने तुरंत मामले को शांत करवाया.
जयपुर में प्रदर्शन के दौरान पड़ा थप्पड़
दरअसल, सोमवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर रहे थे. जैसे ही अभिजीत वहां पर सभा स्थल पहुंचे, उनके ऊपर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. अनजान युवकों ने पार्टी के संस्थापक को एक के बाद एक थप्पड़ मारें, जिसके बाद पुलिस की हेल्प से उनको मौके से निकाला गया.
अरविंद केजरीवाल ने की निंदा
बता दें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक को थप्पड़ पड़ने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया एक्स पर मामले की कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने लिखा कि ‘भले ही आप लोग दीपके की बात से सहमत न हो, लेकिन इसका मतलब यह भी नहीं है कि आपको उन पर हमला करने का अधिकार भी मिल जाता है. सभी जानते हैं कि हमलावर कौन सी पार्टी से जुड़े हुए है. इसी वजह से उनके खिलाफ में कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में मेट्रो विस्तार को हरी झंडी, 30 हजार करोड़ का मेगा प्लान! जल्द दौड़ेगी मेट्रो
