यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां काफी जोरों से चल रही है. बता दें कि AIMIM यूपी में अपने पैर जमाने की कोशिशों में लगी हुई है. हाल ही में AIMIM पार्टी ने सपा के साथ में गठबंधन करने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद अखिलेश यादव ने उनकी इच्छा पर रिएक्शन दिया है.
पार्टी आएगी और जाएगी
दरअसल, सपा इंडिया गठबंधन का हिस्सा है. इसमें कांग्रेस भी मिला हुआ है. AIMIM ने बीजेपी के खिलाफ लड़ने के लिए पार्टी में मिलने की इच्छा जताई थी, जिसके बाद अखिलेश यादव ने जवाब दिया. बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि बिहार की तरह ही यूपी में भी इंडिया गंठबंधन में AIMIM की एंट्री नहीं होने वाली है. इंडिया गठबंधन जैसा है, वैसा ही बना रहेगा. ऐसे कई लोग आएंगे और कई रुकावटें आएंगी. इनसे सिर्फ बीजेपी को ही फायदा मिलने वाला है.
अभी-अभी बीजेपी हारी
उन्होंने बातचीत के दौरान कहा कि ‘इंडिया गठबंधन जैसा है वैसा ही रहेगा. अभी-अभी तो बीजेपी को हराया गया है. ऐसी बहुत सारी ताकत आएंगी, बहुत सारे लोग भी आएंगे. जो कि बीजेपी को लाभ पहुंचाना चाहेंगे. अभी-अभी बीजेपी हारी है. आपको बता दूं कि जो भी कारोबार करने वाला व्यक्ति या जिसके पास में जमीन और धन दौलत है, वह बीजेपी का मुकाबला नहीं कर सकती है.
अखिलेश यादव के इन बयानों से साफ होता हैं कि वह AIMIM के साथ में आगे भी नहीं आने वाले हैं. यूपी विधानसभा चुनाव में वह पहले की तरह ही लड़ने वाले हैं. इससे यह भी साफ होता की AIMIM को बिहार की तरह यहां भी एंट्री नहीं मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें: चाइनीज मांझे का कहर, मंत्री के 15 वर्षीय भतीजे की गर्दन कटी!
