उत्तर प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री संजय सिंह का 15 साल का भतीजा मांझे की वजह से गंभीर रूप से घायल हो चुका है. मंत्री के भाजें को काफी गंभीर चोटें आई है.
कैसे लगी चोट
जानकारी अनुसार, 9वीं कक्षा का छात्र रविवार की सुबह मार्निग वॉक के लिए निकला था. वह 6 बजे के करीब गांधी उद्यान में वॉक के लिए गया था. हालांकि, श्यामतगंज पुल पार करने से पहले ही अचानक उसके गले में चाइनीज मांझा फंस गया. मांझा उसके चेहरे और गर्दन पर टकरा गया था, जिसकी वजह से वह पूरी तरीके से लहूलूहान हो गया. हालांकि, आदित्य ने तब भी हिम्मत नहीं हारी. वह खुद उठकर अस्पताल गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसका इलाज तुरंत शुरू किया. फिलहाल नाबालिग खतरे से बाहर बताया जा रहा है.
प्रशासन से कार्रवाई की मांग
भतीजे के घायल होने की जानकारी मिलते ही मंत्री संजय गंगवार अस्पताल पहुंचे और उसका हालचाल लिया. वह काफी नाराज दिखाई दिए. उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित होने के बाद भी आखिर यह बाजारों में अब भी क्यों बिक रहा है. मंत्री ने कहा कि वह इस मामले के संबंध में जिलाधिकारी और एसएसपी से बात करेंगे. साथ ही चाइनीज़ मांझे को बेचने वाले, उसका भंडारण करने वाले और बेचने वालों को खिलाफ में सख्त एक्शन कार्रवाई हो, यह सुनिश्चित करेंगे.
पुलिस को मामले की सूचना दी जा चुकी है, जिसके बाद मामले की गंभीरता और प्रशासन पर उठने वाली उंगलियों की जबावदेही देने के लिए सख्त से सख्त एक्शन लेने की तैयारी की जा रही है.
ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस संचिता उगले की मौत के बाद पिता का छलका दर्द, कहा- उसे कोई टार्चर कर रहा था!
