सपा नेता शिवपाल यादव ने ओम प्रकाश राजभर के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राजभर विधानसभा का मुंह भी नहीं देख पाएंगे. इस दौरान शिवपाल यादव ने केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी है.

विधानसभा चुनाव से पहले बयानबाजी
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव बेहद करीब आ रहे हैं. अब चुनाव को लेकर राज्य की तमाम राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी के साथ चुनौती और बयनबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर को अब समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव ने बड़ी चुनौती दे दी है.
राजभर विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे- शिवपाल
आपको बता दें कि ओम प्रकाश राजभर के बयान पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने उन्हें बड़ी चुनौती दे दी है. उन्होंने कहा कि राजभर विधानसभा का मुंह भी नहीं देख पाएंगे. राजभर के बयान पर शिवपाल ने कहा कि बीजेपी के लोग झूठ बोलते हैं और वे समय-समय पर साजिश रचते हैं. शिवपाल ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी का कोई भी सांसद पार्टी को छोड़कर नहीं जाएगा.
ट्वीट करने के पैसे मिलते हैं- शिवपाल यादव
शिवपाल यादव ने कहा कि ये लोग अपनी टीआरपी और चुनाव में सीटें बढ़ाने के लिए इस तरह से बोलते हैं. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि उन्हें ट्वीट करने के लिए पैसे मिलते हैं, इसीलिए वे इस तरह की बातें करते हैं. शिवपाल ने कहा कि साल 2027 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि राजभर के इलाकों में मीटिंग करूंगा और ये विधानसभा का मुंह नहीं देख पाएंगे.
केशव मौर्य के बयान पर प्रतिक्रिया
इस दौरान शिवपाल यादव ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के दावे पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि केशव मौर्य अपनी जीत के लिए तो समीकरण बना नहीं पाते हैं वे क्या सांसद तोड़ पाएंगे. उन्होंने कहा कि वे अपना विभाग चला नहीं पाते हैं. केशव मौर्य को सपा ने कई बार हराया है. उनके ऊपर कोई भरोसा नहीं करता है. शिवपाल यादव ने कहा कि वो ट्रांसफर पोस्टिंग भी नहीं करा सकते हैं.
यह भी पढ़ें- राम मंदिर दान चोरी मामले में जांच तेज! टिन्नू ने अनिल मिश्रा के ऊपर उठाए सवाल; SIT करेगी पूछताछ
