उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सीएम योगी ने 101 परियोजनाओं की सौगात दी है. उन्होंने इस दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के आंसू सिर्फ माफियाओं के मरने पर बहते हैं.

उन्नाव को सीएम योगी की सौगात
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्नाव को कानून व्यवस्था, सुशासन और विकास के एजेंडे को मजबूत करने के लिए 570 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत की 101 परियोजनाओं की सौगात दी है. इस दौरान उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते समय समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के ऊपर तीखा हमला किया है. इस दौरान उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरा करने की क्षमता विपक्षी दलों में कभी नहीं रही है.
परिवारवाद का लगाया आरोप
इस दौरान सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार और सपा के लिए सैफई परिवार ही जरूरी रहा है. इससे बाहर का विपक्ष ने कभी नहीं सोचा है. उन्होंने कहा कि विपक्ष के लिए सिर्फ यही 2 परिवार गरीब थे. उन्होंने आरोप लगाया कि अगर कोई गरीब या कोई दल आवाज उठाता तो सपा के गुंडे उनकी आवाज को दबा देते थे.
विपक्ष के आंसू माफियाओं के मरने पर बहते- सीएम योगी
सीएम योगी ने कहा कि गुंडे व्यापारियों का अपहरण करके तांडव मचाते थे. सीएम योगी ने कहा कि विपक्ष के आंसू सिर्फ माफियाओं के मरने पर बहते हैं, वहीं गरीबों के लिए ये लोग पूरी तरह स संवेदनहीन बन जाते हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश को इस तरह की दुर्गति तक पहुंचाने के लिए दोनों ही दल बराबर के जिम्मेदार हैं. अब सीएम योगी के इस बयान को लेकर चर्चाएं काफी तेज हो गई हैं.
रामायण काल के राक्षस याद आते
उन्नाव में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने माफियाराज पर बोलते हुए कहा कि सत्ता पोषित माफियाओं को देखकर रामायण काल के खर-दूषण, मारीच और सुबाहु याद आ जाते हैं. सीएम योगी ने इस दौरान कहा कि विपक्ष के आंसू सिर्फ माफियाओं के मरने पर बहते हैं, वैसे ये लोग संवेदनहीन बने रहते हैं.
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में UBT की आपात बैठक! पहुंचे सिर्फ 3 सांसद; उद्धव की पार्टी टूटना तय?
