उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) में टूट तय मानी जा रही है. गुरुवार को हुई पार्टी की संसदीय दल की बैठक में सिर्फ 3 सांसद पहुंचे हैं. बागी सांसदों ने इस बैठक से दूरी बनाई है. जिसके बाद अब राजनीतिक हलचल तेज हो गई है.

UBT की बैठक में पहुंचे 3 सांसद
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों उथल-पुथल मची हुई है. उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (UBT) की बैठक में आज यानी गुरुवार को सिर्फ 3 सांसद पहुंचे हैं. वहीं 6 बागी सांसदों ने पार्टी की संसदीय दल की बैठक से काफी दूरी बनाई है. अब इस घटना के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट होना तय माना जा रहा है. आपको बता दें कि संसद भवन में मौजूद पार्टी कार्यालय में इस बैठक को बुलाया गया था.
बागी सांसदों के अलग गुट की चर्चा
इस बैठक के दौरान अरविंद सावंत, अनिल देसाई और राजा वाजे पहुंचे. वहीं संजय दिना पाटिल, संजय देशमुख, नागेश पाटिल अष्टीकर, ओमराजे निंबालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे और संजय जाधव जैसे सांसद पार्टी की बैठक में नहीं पहुंचे हैं. दावा किया जा रहा है कि इन सभी बागी 6 सांसदों ने अपना एक अलग गुट बना लिया है, जिससे संबंधित पत्र भी लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को सौंप दिया गया है.
अनुपस्थित सांसदों पर कार्रवाई की बात
अब बताया जा रहा है कि यूबीटी शिवसेना व्हिप के उल्लंघन के कारण बैठक में न पहुंचने वाले सांसदों पर कार्रवाई करेगी. इस मामले को लेकर अरविंद सावंत ने कहा है कि व्हिप उल्लंघन करने वाले सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. वहीं इसके अलावा संजय राउत ने कहा कि बागी सांसदों को सबक सिखाने की जरूरत है. आपको बता दें कि पार्टी ने तीन लाइन का व्हिप जारी किया था और गुरुवार को नई दिल्ली में संसदीय दल की आपात बैठक बुलाई थी.
पार्टी का टूटना माना जा रहा तय
संसदीय दल की इस बैठक में सभी सांसदों का उपस्थित होना जरूरी था, जिसके बाद भी इस बैठक में सिर्फ 3 सांसद ही पहुंचे. यूबीटी के 6 बागी सांसदों ने इस बैठक से दूरी बनाई है. अब इसके बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी में टूट तय मानी जा रही है. सूत्रों की मानें तो बुधवार को सुबह शिवसेना (UBT) के बागी सांसदों ने लोकसभा स्पीकर से भी मुलाकात की थी.
यह भी पढ़ें- ईरान में लड़कियों के स्कूल पर हमला! राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया बयान; बोले- जानबूझकर नहीं किया
