उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले की रानीगंज सीट से विधायक डॉ. आर के वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. यह मामला सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा हुआ है. जिसके संबंध में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मामला दर्ज कराया है.

सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. जिले के रानीगंज विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक डॉ. आर के वर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. जानकारी के मुताबिक यह मामला सोशल मीडिया पर की गई एक आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा हुआ है. अब इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. विधायक के खिलाफ भाजयुमो के जिला अध्यक्ष ने शिकायत दर्ज कराई थी.
सोशल मीडिया पर की आपत्तिजनक पोस्ट
बताया जा रहा है कि भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने साइबर थाने में मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत के दौरान आरोप लगाया गया कि विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से महिला सांसद कंगना रनौत के खिलाफ अभद्र और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए एक पोस्ट शेयर किया था. अंशुमान सिंह ने आरोप लगाया कि इस तरह की टिप्पणी महिला सम्मान के खिलाफ है और जनप्रतिनिधियों की गरिमा पर सवाल खड़े करती है.
प्रधानमंत्री को लेकर की गई टिप्पणी
मामले की शिकायत में यह भा दावा किया गया कि पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी की गई. बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति के द्वारा इस तरह की भाषा का इस्तेमाल करना सामाजिक और राजनीतिक मर्यादाओं के विपरीत है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर क्राइम पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.
मामले की हो रही जांच
इस मामले की जांच को निरीक्षक राजीव कुमार तिवारी को सौंपी गई है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े हुए सबूतों को सुरक्षित किया जा रहा है. पुलिस ने कहा कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. अब मौजूद विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद राजनीति भी तेज हो गई है. फिलहाल इस मामले में साइबर पुलिस जांच कर रही है.
यह भी पढे़ं- धामी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले! अब बदलेगी उत्तराखंड की तस्वीर; राज्य में आयोजित होगा इंटरनेशनल हिमालयन कार रैली
