हिमाचल के चंबा में एक बार फिर दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. दरअसल, 17 जून दिन बुधवार को एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई है, जिसकी वजह से 7 लोगों की मौत हो गई है. हादसा इतना खौफनाक था कि वहां मौजूद लोग पूरी तरीके से सन्न रह गए है. स्थानीय लोगों का कहना हैं कि अचानक ही कार काबू से बाहर हो गई थी.
कैसे हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक, बोलेरों में ग्राम सपरोठ गांव के 7 लोग मौजूद थे. इनमें तीन पुरुष. तीन महिलाएं और एक ड्राइवर था. सभी लोग काकड़ोथा गांव में हुए एक मुंडन समारोह से वापस आ रहे थे. जैसे ही उनकी गाड़ी मसरूंड–हमल मार्ग पर पहुंची वह सीधे 500 मीटर गहरे खाई में जा गिरी. हादसा इतना भयावह थी कि कार में मौजूद सभी लोगों की मौत मौके ही गई. स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना राहत एवं बचाव कार्य को दी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर गाड़ी को खाई से निकालने के काम में जुट गई. कार को निकालने में काफी समय लगा. साथ ही उसमें मौजूद शवों को भी बाहर निकालने में टाइम लग गया. कड़ी मश्क्कत के बाद कार को खाई से निकाला गया.
पहले भी कई हादसे हुए
वहां के लोगों को कहना हैं कि पहले भी ऐसे कई हादसे इस पांइट पर हो रखे हैं. रास्ते के घुमावदार होने की वजह से अकसर ऐसा होता है. साथ ही काफी तीव्र ढलाने भी है. मामले के बाद से इलाके में शोक का माहौल है. सभी के शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. मृत लोगों के परिवार को सूचना दी गई है. पोस्टमार्टम होने के बाद में शव परिवार वालों को दे दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 21 IAS अधिकारियों का तबादला, जानिए किस जिले में कौन बना नया DM
